---Advertisement---

7th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों की आई मौज! इन राज्य सरकारों ने कर दिया है महंगाई भत्ते में 4 फीसदी का इजाफा

7th Pay Commission: भारत की केंद्र सरकार के साथ ही कई राज्य सरकारों ने बीते कुछ समय में सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। अगर आप सरकारी कर्मचारी हैं तो आपको बता दें कि सरकार ने महंगाई भत्ते यानी डीए (DA) में इजाफा किया है। इस तरह से अब केंद्र सरकार के अधीन काम ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मई 21, 2023 4:33 अपराह्न

7th Pay Commission
Follow Us
---Advertisement---

7th Pay Commission: भारत की केंद्र सरकार के साथ ही कई राज्य सरकारों ने बीते कुछ समय में सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। अगर आप सरकारी कर्मचारी हैं तो आपको बता दें कि सरकार ने महंगाई भत्ते यानी डीए (DA) में इजाफा किया है। इस तरह से अब केंद्र सरकार के अधीन काम करने वाले सरकारी कर्मचारियों को 42 फीसदी की दर से डीए का भुगतान हो रहा है। कर्मचारियों को इसका फायदा 1 जनवरी 2023 से मिलना शुरू हो गया है।

केंद्र सरकार दे रही 42 फीसदी की दर से डीए

केंद्र सरकार ने डीए में 4 फीसदी की बढ़ोतरी की थी, इससे पहले कर्मचारियों को 38 फीसदी की दर से डीए का भुगतान किया जा रहा था। वहीं, सरकार डीए को साल में दो बार जनवरी और जुलाई में बढ़ाती है। केंद्र ने मार्च में पिछली बार डीए में इजाफा किया था। जानिए किन राज्य सरकारों ने भी डीए में इजाफा किया है।

ये भी पढे़ं: Zomato UPI Service: Google और Paytm का काम खत्म! जोमैटो लाया अपनी यूपीआई सर्विस, इस तरह से कर पाएंगे एक्टिवेट

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने राज्य के सरकारी कर्मचारियों के लिए डीए में 4 फीसदी की वृद्धि के साथ ही 42 फीसदी हो गया है। इससे पहले यूपी के सरकारी कर्मचारियों को 38 फीसदी की दर से महंगाई भत्ता दिया जाता था। यूपी सरकार ने इस बढ़ोतरी को 1 जनवरी 2023 से लागू कर दिया है।

हरियाणा

हरियाणा सरकार ने अपने सरकारी कर्मचारियों को एक बडा तोहफा देते हुए उनके लिए डीए में 4 फीसदी का इजाफा किया है। इस तरह से अब कर्मचारियों को 42 फीसदी की दर स डीए मिलेगा। इससे पहले 38 फीसदी की दर से डीए दिया जा रहा था। सरकार ने 1 जनवरी 2023 से बकाया एरियर देने का भी ऐलान किया था।

बिहार

बिहार की नीतीश कुमार की सरकार ने भी अपने कर्मचारियों को 42 प्रतिशत की दर से डीए देने की घोषणा की थी। सरकार के इस फैसले से सरकारी कर्मचारियों को अब बढ़ी हुई सैलरी मिलेगी। ऐसे में सरकारी कर्मचारियों की मौज आ गई है।

झारखंड

झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने भी अपने राज्य के सभी सरकारी कर्मचारियों के लिए डीए में इजाफा किया है। इस तरह से अब कर्मचारियों को 42 फीसदी की दर से महंगाई भत्ता दिया जाएगा।

तमिलनाडु, असम और राजस्थान

राजस्थान, असम और तमिलनाडु की राज्य सरकारों ने लगातार बढती महंगाई के बीच सरकारी कर्मचारियों को राहत देने के लिए उनके डीए में 4 फीसदी की बढ़ोतरी की है। इस तरह से सरकारी कर्मचारियों को अब 42 फीसदी की दर से डीए का भुगतान किया जा रहा है।

हिमाचल प्रदेश

वहीं, हिमाचल प्रदेश की नई सरकार ने भी अपने सभी सरकारी कर्मचारियों को डीए में इजाफा करके एक बडा तोहफा दिया है। राज्य सरकार ने डीए में 3 फीसदी की बढ़ोतरी की है। इसके साथ ही अब कर्मचारियों को 34 फीसदी की दर से डीए मिल रहा है।

ये भी पढ़ें: 6000 रुपये से कम कीमत में लॉन्च हुआ Redmi A2 स्मार्टफोन, MediaTek Helio G36 के जबरदस्त प्रोसेसर के साथ बहुत कुछ

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vande Bharat Train

फ़रवरी 11, 2026

EPFO New App

फ़रवरी 11, 2026

India-US Trade Deal

फ़रवरी 11, 2026

AI in Stock Market

फ़रवरी 10, 2026

Ganga Expressway

फ़रवरी 10, 2026

Rajpal Yadav

फ़रवरी 10, 2026