---Advertisement---

8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के गठन को लेकर केंद्रीय कर्मचारियों को मिल सकती है बड़ी खुशखबरी! जानें पूरी खबर

8th Pay Commission: केंद्र सरकार की तरफ से केंद्रीय कर्मचारियों को खुशखबरी मिल सकती है 8वें वेतन आयोग का रास्ता साफ हो सकता है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मई 1, 2024 6:31 अपराह्न

8th Pay Commission
Follow Us
---Advertisement---

8th Pay Commission: केंद्र सरकार की तरफ से केंद्रीय कर्मचारियों को खुशखबरी मिल सकती है। खबरों के मुताबिक 8वें वेतन आयोग का रास्ता साफ हो सकता है। लोकसभा चुनाव 2024 के बाद नई सरकार इसका गठन कर सकती है, अगर ऐसा होता है तो केंद्रीय कर्मचारियों के न्यूनतम सैलरी में भारी इजाफा हो सकता है। चलिए आपको बताते है कि अगर 8वें वेतन आयोग लागू होता है तो केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में कितना इजाफा होगा।

न्यूनतम सैलरी में होगा भारी इजाफा

आपको बता दें कि अभी सरकार की तरफ से 8वें वेतन आयोग को लेकर कोई भी जानकारी नहीं दी गई है। वहीं सरकारी विभाग के सूत्रों का कहना है कि इस पर चर्चा करना ठीक नहीं है। हालांकि यह उम्मीद लगाई जा रही है कि नई सरकार के गठन के बाद इस पर फैसला लिया जा सकता है। अगर 8वे वेतन आयोग लागू होता है तो कर्मचारियों की न्यूनतम सैलरी में भारी उछाल आ सकता है।

केंद्रीय कर्मचारियों को होगा फायदा

अगर केंद्र सरकार आठवें वेतन आयोग का गठन करती है तो फिटमेंट फैक्टर को भी इसका आधार रखा जाएगा। इस आधार पर कर्मचारियों की फिटमेंट 3.68 गुना बढ़ाई जा सकती है। माना जा रहा है कि इससे केंद्रीय कर्मचारियों के न्यूनतम वेतन में 44.44 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो सकती है। जिसके बाद कर्मचारियों की न्यूनतम सैलरी 26000 रूपये तक हो सकता है। खबरों के मुताबिक निचले स्तर के कर्मचारियों का वेतन संशोधन हर साल प्रदर्शन के आधार पर किया जा सकेगा।

मालूम हो कि 7वें वेतन आयोग का गठन 2014 में किया गया था और इसकी सिफारिशें 2016 में लागू हुईं। इसके बाद केंद्र सरकार के कर्मचारियों के वेतन में लगभग 23 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026