---Advertisement---

8th Pay Commission को ग्रीन सिग्नल मिलते ही केंद्रीय कर्मचारियों की आई मौज! इतने गुणा बढ़ जाएगा वेतन; समझे पूरा जोड़ घटाव

8th Pay Commission: केंद्र सरकार द्वारा 8वें वेतन आयोग की मंजूरी के बाद केंद्रीय कर्मचारियों के खुशी का ठिकाना नहीं है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जनवरी 17, 2025 11:20 अपराह्न

8th Pay Commission
Follow Us
---Advertisement---

8th Pay Commission: केंद्र सरकार द्वारा बीते दिन यानि 16 जनवरी 2025 को 8वें वेतन आयोग को मंजूरी मिलने के बाद केंद्रीय कर्मचारियों की एक तरह से मौज आ गई है। गौरतलब है कि अब कर्मचारियों के बीच कई तरह के सवाल उठ रहे है कि उनकी सैलरी में कितने प्रतिशत का इजाफा होगा, सैलरी कितनी होगी आदि आदि। बता दें कि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा दी जानकारी के अनुसार 8th Pay Commission के तहत सीमित गठित की जाएगी, जो कर्मचारियों को जरूरी सुविधा को देखते हुए रिपोर्ट बनाएंगे और केंद्र सरकार को रिपोर्ट पेश करेंगे, जिसके बाद सैलरी में बढ़ोतरी होगी।

8th Pay Commission के बाद इतने गुणा बढ़ जाएगा वेतन

गौरतलब है कि अभी केंद्रीय कर्मचारियों की बेसिक न्यूनतम सैलरी की शुरूआत 18000 रूपये है। अगर ग्रेड – 1 यानि चपरासी और सफाई कर्मचारियों की बात करें तो उनकी सैलरी 18000 से बढ़कर करीब 22000 हजार हो सकती है। हालांकि महज यह बेसिक सैलरी, महंगाई भत्ता समेत अन्य भत्ते जुड़ने के बाद सैलरी 50000 हजार से और अधिक पहुंच सकती है, यह महज एक अनुमान है। वहीं लेवल 15-18 के अंतर्गत आने वाले आईएस समेत अन्य ए ग्रेड के कर्मचारियों की बेसिक आय 182200 रुपये से बढ़कर 218400 रुपये तक हो सकती है। हालांकि एक महज एक मोटा-मोटी कैलकुलेशन है, जल्द ही केंद्र सरकार द्वारा एक आयोग को गठित किया जाएगा।

इतने गुणा बढ़ जाएगा वेतन समझे पूरा जोड़ घटाव

8th Pay Commission लागू होने के बाद जैसे की ऊपर बताया गया है, कि इसके ग्रेड 1 कर्मचारियों की सैलरी 50000 से ऊपर हो जाएगी। अगर हम न्यनतम बेसिक सैलरी की बात करें तो वह है 18000 अगर हम 7वें वेतन की हिसाब करेंगे तो 7वां वेतन आयोग X फिटमेंट फैक्टर (18000X2.86)= 51480, इसी हिसाब से लेवल 2, 3, 4 समेत अन्य लेवल के केंद्रीय कर्मचारियों का हिसाब लगा सकते है। हालांकि यह महज एक अनुमान है। वहीं इसके साथ ही रिटायर कर्मचारियों की पेंशन भी फिटमेंट फैक्टर के हिसाब से बढ़ जाएगी।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026

कल का मौसम 30 March 2026

मार्च 29, 2026