---Advertisement---

Aaj Ka Gold Rate: सोने की कीमतों में उछाल तो चांदी में दिखी नरमी, आपके शहरों में भी बदले दाम

अगर आप सोना-चांदी खरीदना चाहते हैं तो बता दें कि आज सोने की कीमतों में उछाल देखने को मिला है तो वहीं चांदी की कीमतों में नरमी दर्ज की गई है।

Avatar of Deepika Pandey

By: Deepika Pandey

Published: मार्च 2, 2023 3:55 अपराह्न

Aaj Ka Gold Rate
Follow Us
---Advertisement---

Aaj Ka Gold Rate: आज के दिन सोने की खरीदारी करना आपकी जेब पर भारी पड़ सकता है और चांदी की खरीदारी करना फायदेमंद हो सकता है। दरअसल आज 22 कैरेट वाले सोने की कीमतों में 150 रुपए और 24 कैरेट वाले सोने की कीमतों में 160 रुपए का उछाल देखने को मिला है। इस बदलाव के बाद 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 51750 रुपए प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट वाले सोने की कीमत 56450 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं चांदी की कीमतों में 300 रुपए की गिरावट देखने को मिली है जिसके बाद चांदी की कीमत 66500 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई हैं।

IBJA पर सोने-चांदी का हाल

IBJA पर सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। कल शाम को सोने की कीमत 56140 रुपए प्रति 10 ग्राम थी जो अब कम होकर 56066 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है। वहीं कल शाम को चांटी दी कीमत 64246 रुपए प्रति किलोग्राम थी जो अब कम होकर 63911 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई हैं।

Gold PurityRate as per 10 Grams
99.9 Purity (24 Carat)Rs. 56066
91.6 Purity (22 Carat)Rs. 51356
75.0 Purity (18 Carat)Rs. 42049

MCX पर सोने का हाल

MCX पर आज सोना गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। कल सोना 55830 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। आज सुबह सोना 55775 रुपए प्रति 10 ग्राम पर खुला। अब (03.36 PM) सोने की कीमतों में 77 रुपए की गिरावट देखने को मिली जिसके बाद सोने की कीमत 55753 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है। आज सोने का उच्चतम स्तर 55830 रुपए प्रति 10 ग्राम और निम्नतम स्तर 55741 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा।

Also Read: HOLI: विलुप्त होते जा रहे फगुआ के फनकार, शहरों से ही नहीं गावों से भी गायब हो गए राग और ढोलक की थाप

MCX पर चांदी का हाल

आज MCX पर चांदी भी गिरावट के साथ कारोबार कर रही है। कल शाम को चांदी 63935 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। आज सुबह चांदी 63589 रुपए प्रति किलोग्राम पर खुली। अब (03.39 PM) चांदी की कीमतों में 704 रुपए की गिरावट देखने को मिली है जिसके बाद चांदी की कीमत 63231 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। आज चांदी का उच्चतम स्तर 63801 रुपए प्रति किलोग्राम रहा और निम्नतम स्तर 63205 रुपए प्रति किलोग्राम रहा।

ऑलटाइम हाई से कितना सस्ता है सोना-चांदी

2 फरवरी 2023 को सोने का ऑलटाइम हाई बना था। उस समय सोने की कीमत 58470 रुपए प्रति किलोग्राम थीं। आज सोने की कीमत 56450 रुपए प्रति किलोग्राम है जो ऑलटाइम हाई से लगभग 2020 रुपए कम है। चांदी का अब तक का ऑलटाइम हाई 79980 रुपए प्रति किलोग्राम रहा और आज चांदी की कीमत 66500 रुपए प्रति किलोग्राम पहुंच गई है जो अपने ऑलटाइम हाई से लगभग 13480 रुपए कम है।

कैसे जानें सोने की शुद्धता

अगर आप सोने की शुद्धता जांचना चाहते हैं तो आप BIS Care App का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह सरकार द्वारा प्रमाणित ऐप है। आप यहां से सोने की शुद्धता जांचने के साथ ही सोने में किसी तरह की कोई खामी पाए जाने पर शिकायत भी करा सकते हैं।

मिस कॉल देकर जानें सोने-चांदी का भाव

अगर आप सोने के लेटेस्ट रेट जानना चाहते हैं तो आप मिस कॉल देकर भी कीमत जान सकते हैं। सोने का खुदरा दाम जानने के लिए आप 8955664433 पर मिस कॉल दे सकते हैं। कुछ ही समय बाद आपके कॉन्टेक्ट नंबर पर मैसेज (SMS) के जरिए लेटेस्ट रेट मिल जाएंगे। इसके अलावा आप www.ibja.co या ibjarates.com से भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

City22K Gold in Rupees24K Gold in RupeesSilver in Rupees
चेन्नई524305720070000
मुंबई517505645066500
दिल्ली519005660066500
कोलकाता517505645066500
बंगलुरू518005650070000
हैदराबाद517505645070000
पुणे517505645066500
अहमदाबाद518005650066500
सूरत518005650066500
जयपुर519005660066500
लखनऊ519005660066500
पटना518005650066500
नागपुर517505645066500
चंडीगढ़519005660066500
भुवनेश्वर517505645070000
गुड़गांव519005660066500
गाजियाबाद519005660066500
नोएडा519005660066500

डिस्क्लेमर: उपर्युक्त जानकारी यहां केवल सूचना हेतु दी गई है। ज्ञात हो कि मार्केट में निवेश करना जोखिम भरा काम है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट की सलाह लें। DNP News Network के द्वारा यहां किसी को भी पैसा लगाने की सलाह नहीं दी जाती है। किसी भी आर्थिक नुकसान के लिए DNP News Network उत्तरदायी नहीं होगा।

ये भी पढ़ें: 75000 रुपये वाले Samsung Galaxy S21 FE को 15000 से कम कीमत पर खरीदने का मौका, यहां से उठाएं ऑफर का लाभ

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

US-Israel-Iran-War

मार्च 10, 2026

US-Israel-Iran-War

मार्च 8, 2026

Noida International Airport

मार्च 7, 2026

Artificial Intelligence

मार्च 7, 2026

Lucknow News

मार्च 7, 2026

US-Israel-Iran-War

मार्च 7, 2026