---Advertisement---

Aaj ka Gold Rate: सोने की कीमतों की थमी रफ्तार तो चांदी हुई नरम, जानें क्या हैं आपके शहर में दाम

Aaj Ka Gold Rate: आज सोने की कीमतें थम गई हैं। वहीं चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। आज सोने की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुए हैं। आज सोने की कीमतें 56950 रुपए प्रति 10 ग्राम पर हैं। इसके साथ ही आज चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली हैं। जिनके ...

Read more

Avatar of Deepika Pandey

By: Deepika Pandey

Published: जनवरी 17, 2023 4:10 अपराह्न

Aaj Ka Gold Rate
Follow Us
---Advertisement---

Aaj Ka Gold Rate: आज सोने की कीमतें थम गई हैं। वहीं चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। आज सोने की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुए हैं। आज सोने की कीमतें 56950 रुपए प्रति 10 ग्राम पर हैं। इसके साथ ही आज चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली हैं। जिनके बाद चांदी की कीमतों में 400 रुपए की गिरावट हुई है। इस बदलाव के बाद चांदी की कीमत 72500 रुपए हो गई है।

ये भी पढ़ें: AAJ KA GOLD RATE: रॉकेट की रफ्तार से बढ़ रहे सोने के दाम, चांदी ने भी भरी उड़ान

IBJA पर क्या है सोने-चांदी के दाम

IBJA (Indian Bullion Jewelers Association) की ऑफिशियल वेबसाइट के अनुसार आज सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। कल शाम को सोने की कीमत 56883 रुपए प्रति 10 ग्राम थीं जो आज कम होकर 56825 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई हैं। वहीं तब चांदी की कीमत 69167 रुपए प्रति किलोग्राम थीं जो अब कम होकर 69049 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई हैं।

Gold PurityRate as per 10 Grams
99.9 Purity (24 Carat) Rs. 56825
91.6  Purity (22 Carat)Rs. 52052
75.0 Purity (18 Carat)Rs. 42619

MCX के अनुसार कहां पहुंचे सोने-चांदी के भाव

MCX के अनुसार आज सोना गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। कल शाम को सोना 56482 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। आज सुबह सोना 56477 रुपए प्रति 10 ग्राम पर खुला। इसके बाद अब (04.00 PM) सोने की कीमतों में 122 रुपए की गिरावट हुई जिसके बाद सोने की कीमत 56360 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई हैं। आज अब तक सोने का उच्चतम स्तर 56521 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा है और वहीं निम्नतम स्तर 56340 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा।

MCX पर आज चांदी भी गिरावट के साथ कारोबार कर रही है। कल शाम को चांदी 69786 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। आज सुबह चांदी 69670 रुपए प्रति किलोग्राम पर खुली। इसके बाद अब (04.02 PM) चांदी की कीमतों में 400 रुपए की गिरावट हुई जिसके बाद चांदी की कीमत 69386 रुपए प्रति किलोग्राम पहुंच गई है। आज अब तक चांदी का उच्चतम स्तर 69849 रुपए प्रति किलोग्राम रहा और निम्नतम स्तर 69330 रुपए प्रति किलोग्राम रहा।

ऑलटाइम हाई से कितना सस्ता है सोना और चांदी

2020 में बनाए गए ऑलटाइम हाई से सोना 750 रुपए आगे निकल चुका है। सोने ने 2020 में ऑलटाइम बनाया था जो कीमत 56200 रुपए प्रति 10 ग्राम थीं। आज सोने की कीमत 56950 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गई हैं। वहीं चांदी अपने उच्चतम स्तर से करीब 7480 रुपए प्रति किलोग्राम की दर से सस्ती मिल रही है। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपए प्रति किलोग्राम है।

ऐसे जानें सोने की शुद्धता

अगर आप सोने की शुद्धता जांचना चाहते हैं तो इसके लिए सरकार की ओर से एक ऐप बनाया गया है। BIS Care App जिससे ग्राहक सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं। इस ऐप के जरिए आप न सिर्फ सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं, बल्कि इससे जुड़ी शिकायत भी कर सकते हैं।

मिस कॉल देकर ऐसे जानें सोने का लेटेस्ट प्राइस

गोल्ड के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। इस नंबर पर मिसकॉल देने के कुछ ही देर बाद आपको एसएमएस (SMS) के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके साथ ही लगातार अपडेट्स या जानकारी के लिए www.ibja.com या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

देश के बड़े शहरों में Gold Price और Silver Price

City22K Gold in Rupees24K Gold in RupeesSilver in Rupees
चेन्नई530505787075300
मुंबई522005695072500
दिल्ली523505710072500
कोलकाता522005695072500
बंगलुरू522505700075300
हैदराबाद522005695075300
पुणे522005695072500
अहमदाबाद522505700072500
सूरत522505700072500
जयपुर523505710072500
लखनऊ523505710072500
पटना522505700072500
नागपुर522005695072500
चंडीगढ़523505710072500
भुवनेश्वर522005695075300

डिस्क्लेमर: उपर्युक्त जानकारी यहां केवल सूचना हेतु दी गई है। ज्ञात हो कि मार्केट में निवेश करना जोखिम भरा काम है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट की सलाह लें। DNP News Network के द्वारा यहां किसी को भी पैसा लगाने की सलाह नहीं दी जाती है। किसी भी आर्थिक नुकसान के लिए DNP News Network उत्तरदायी नहीं होगा।

Also Read: Sachin Pilot का पेपर लीक मामले में अशोक गहलोत पर हमला, बोले-दलालों को नहीं बल्कि सरगनाओं को पकड़ने की करें कोशिश

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Noida International Airport

मई 13, 2026

Lucknow News

मई 12, 2026

CM Yogi Adityanath

मई 12, 2026

PM Modi

मई 12, 2026

H-1B Visa

मई 10, 2026

Hampton Sky Realty limited

मई 9, 2026