---Advertisement---

Aaj ka Gold Rate: IBJA पर सोने-चांदी की कीमतों में हुई जबरदस्त गिरावट, बाजारों में भी गिरे दाम

Aaj ka Gold Rate: अगर आज आप सोना-चांदी खरीदने का विचार बना रहे हैं तो बता दें कि आज सोने की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं। वहीं चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। बीते कुछ दिनों से सोने की कीमतें लगातार गिर रही हैं। अगर आज आप सोना-चांदी खरीदते हैं तो आपके ...

Read more

Avatar of Deepika Pandey

By: Deepika Pandey

Published: जनवरी 19, 2023 3:29 अपराह्न

Aaj Ka Gold Rate
Follow Us
---Advertisement---

Aaj ka Gold Rate: अगर आज आप सोना-चांदी खरीदने का विचार बना रहे हैं तो बता दें कि आज सोने की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं। वहीं चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। बीते कुछ दिनों से सोने की कीमतें लगातार गिर रही हैं। अगर आज आप सोना-चांदी खरीदते हैं तो आपके लिए फायदेमंद है। वहीं चांदी 300 रुपए सस्ती हुई। जिसके बाद सोने की कीमत 56730 रुपए हो गई है। इसके साथ ही चांदी की कीमत 71900 रुपए हो गई है।

IBJA पर क्या हैं दाम?

IBJA पर सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। कल शाम को सोने की कीमत 56755 रुपए प्रति 10 ग्राम थी जो आज कम होकर 56642 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है। वहीं कल शाम को चांदी की कीमत 68993 रुपए प्रति किलोग्राम थी अब कम होकर 67264 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई है।

MCX पर सोने-चांदी की कीमतों में आया बदलाव

कल शाम को MCX पर सोने की कीमत 56286 रुपए प्रति 10 ग्राम थी। आज सुबह सोना 56305 रुपए प्रति 10 ग्राम पर खुला। इसके बाद सोना उतार-चढ़ाव पर कारोबार कर रहा है। कल के मुकाबले अब (02.25 PM) सोना 151 रुपए प्रति 10 ग्राम के उछाल पर कारोबार कर रहा है जिसके बाद सोने की कीमत 56437 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई हैं। वहीं आज सोने का उच्चतम स्तर 56485 रुपए प्रति 10 ग्राम पर हैं और निम्नतम स्तर 56245 रुपए प्रति 10 ग्राम है।

वहीं आज चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। कल शाम को चांदी की कीमत 68227 रुपए प्रति किलोग्राम रही। आज सुबह चांदी 67984 रुपए प्रति किलोग्राम पर खुली। अब (02.28 PM) पर चांदी की कीमतें 199 रुपए गिर गई हैं। इस बदलाव के बाद चांदी की कीमत 68028 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई हैं। आज चांदी का उच्चतम स्तर 68221 रुपए प्रति किलोग्राम रहा और निम्नतम स्तर 67726 रुपए प्रति किलोग्राम रहा।

क्या है अब तक का ऑलटाइम

बता दें कि 11 जनवरी 2023 को सोने का ऑलटाइम हाई बना था। तब सोने की कीमत 56960 रुपए प्रति 10 ग्राम थीं। आज सोने की कीमत 56730 रुपए प्रति 10 ग्राम पर है। यानी यह ऑलटाइम हाई से करीब 230 रुपए कम है। वहीं चांदी अपने उच्चतम स्तर से करीब 8080 रुपए प्रति किलोग्राम की दर से सस्ती मिल रही है। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपए प्रति किलोग्राम है।

ऐसे जानें सोने की शुद्धता

अगर आप सोने की शुद्धता जांचना चाहते हैं तो आप BIS Care App का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए सरकार की ओर से एक ऐप बनाया गया है। BIS Care App जिससे ग्राहक सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं। इस ऐप के जरिए आप न सिर्फ सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं, बल्कि इससे जुड़ी शिकायत भी कर सकते हैं।

मिस कॉल देकर ऐसे जानें सोने का लेटेस्ट प्राइस

गोल्ड के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। इस नंबर पर मिसकॉल देने के कुछ ही देर बाद आपको एसएमएस (SMS) के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके साथ ही लगातार अपडेट्स या जानकारी के लिए www.ibja.com या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

देश के बड़े शहरों में Gold Price और Silver Price

City22K Gold in Rupees24K Gold in RupeesSilver in Rupees
चेन्नई529005771073500
मुंबई520005673071900
दिल्ली521505689071900
कोलकाता520005673072200
बंगलुरू520505678073500
हैदराबाद520005673073500
पुणे520005673071900
अहमदाबाद520505678071900
सूरत520505678071900
जयपुर521505689071900
लखनऊ521505689071900
पटना520505678071900
नागपुर520005673071900
चंडीगढ़521505689071900
भुवनेश्वर520005673073500

डिस्क्लेमर: उपर्युक्त जानकारी यहां केवल सूचना हेतु दी गई है। ज्ञात हो कि मार्केट में निवेश करना जोखिम भरा काम है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट की सलाह लें। DNP News Network के द्वारा यहां किसी को भी पैसा लगाने की सलाह नहीं दी जाती है। किसी भी आर्थिक नुकसान के लिए DNP News Network उत्तरदायी नहीं होगा।

Also Read: Train Ticket Booking: बुक करना चाहती हैं Tatkal टिकट तो इन सीक्रेट टिप्स का करें इस्तेमाल, चुटकियों में मिलेगी कंफर्म सीट

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

ChatGPT

फ़रवरी 28, 2026

DGCA

फ़रवरी 27, 2026

PM Modi Israel Visit

फ़रवरी 27, 2026

Vande Bharat Train

फ़रवरी 26, 2026

Delhi Katra Expressway

फ़रवरी 26, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 26, 2026