---Advertisement---

खत्म नहीं हो रही Adani Group की दिक्कतें, शेयरों में भारी नुकसान के बीच हाथ से निकली एक और बड़ी डील

Adani Group: भारत के जाने-माने बिजनेसमैन गौतम अडानी की परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रहीं। हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद से ही उन पर परेशानियों के बादल मंडरा रहे हैं। 24 जनवरी 2023 को अमेरिकी रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग ने एक रिपोर्ट पब्लिश की थी जिसके बाद से ही गौतम अडानी की दिक्कतें ...

Read more

Avatar of Deepika Pandey

By: Deepika Pandey

Published: फ़रवरी 24, 2023 12:01 अपराह्न

Adani Group
Follow Us
---Advertisement---

Adani Group: भारत के जाने-माने बिजनेसमैन गौतम अडानी की परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रहीं। हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद से ही उन पर परेशानियों के बादल मंडरा रहे हैं। 24 जनवरी 2023 को अमेरिकी रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग ने एक रिपोर्ट पब्लिश की थी जिसके बाद से ही गौतम अडानी की दिक्कतें बढ़ती जा रही हैं। वो पिछले कुछ दिनों में ही दुनिया के अमीरों की लिस्ट से धीरे-धीरे नीचे की ओर खिसकते जा रहे हैं। वो इस लिस्ट के टॉप 25 से बाहर हो चुके हैं और उनकी नेटवर्थ 42.7 अरब डॉलर रह गई है जबकि 24 जनवरी 2023 जब हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आई थी तब वो चौथे नंबर पर थे। अब उनकी एक डील भी हाथ से निकल गई है।

ये भी पढ़ें: Adani Group: दुनिया के Top 25 अमीरों की सूची से भी गौतम अडानी हुए बाहर, लगातार गिर रहे हैं कंपनियों के शेयर

बिरला ग्रुप ने खत्म की डील

बता दें कि गौतम अडानी की नेटवर्थ लगातार कम हो रही है और उनकी काफी डील्स उनके हाथ से निकलती जा रही हैं। पहले उन्होंने डीबी पॉवर और पीटीसी इंडिया के साथ डील से हाथ पीछे खींच लिए और अब उनकी एक ऐसी डील जो पूरी होने की कगार पर थी वो भी खत्म होने जा रही है। हम बात कर रहे हैं बिरला ग्रुप की की कंपनी ओरियंट सीमेंट की। खबरों की मानें तो बिरला ग्रुप की कंपनी ओरियंट सीमेंट ने अडानी पॉवर महाराष्ट्र के साथ सितंबर 2021 में एक डील साइन की थी जिसे खत्म कर दिया है। अडानी ग्रुप के साथ इस डील को खत्म करते हुए बिरला ग्रुप की ओर से कहा गया है कि अडानी ग्रुप इस डील के लिए जरूरी क्लीयरेंस हासिल करने में नाकाम रहा है।

इन डील्स से अडानी ग्रुप ने पीछे खींचे हाथ

बता दें कि अडानी ग्रुप ने इस हफ्ते की शुरुआत में पॉवर ट्रेडिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड में हिस्सेदारी के लिए बोली न लगाने का फैसला लिया। इसके अलावा कुछ समय पहले उन्होंने DB Power के साथ 7000 करोड़ से ज्यादा की डील रद्द की थी।

Also Read: Shahid Afridi ने दिखाया PCB को आईना, बड़ा बयान देते हुए बोले – ‘BCCI के सामने ICC कुछ नहीं’

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 14 May 2026

मई 13, 2026

कल का मौसम 14 May 2026

मई 13, 2026

Rain Alert 14 May 2026

मई 13, 2026

Noida International Airport

मई 13, 2026

Anurag Dhanda

मई 13, 2026

Artificial Intelligence

मई 13, 2026