---Advertisement---

Adani Group Vs Hindenburg Research मामला सुप्रीम कोर्ट में, CJI की बेंच आज करेगी सुनवाई

Adani Group Vs Hindenburg Research: अडानी ग्रुप पर आई हिंडनबर्ग रिसर्च रिपोर्ट का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचने के बाद अब आज सुनवाई की जाएगी। रिसर्च द्वारा अडानी ग्रुप पर फर्जी लेन-देन और शेयर की कीमतों में हेरफेर सहित कई गंभीर आरोप लगाए जाने के बाद समूह की कंपनी के शेयरों की कीमतों में भारी गिरावट ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: फ़रवरी 10, 2023 12:18 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Adani Group Vs Hindenburg Research: अडानी ग्रुप पर आई हिंडनबर्ग रिसर्च रिपोर्ट का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचने के बाद अब आज सुनवाई की जाएगी। रिसर्च द्वारा अडानी ग्रुप पर फर्जी लेन-देन और शेयर की कीमतों में हेरफेर सहित कई गंभीर आरोप लगाए जाने के बाद समूह की कंपनी के शेयरों की कीमतों में भारी गिरावट देखी गई। वहीं अडानी समूह ने सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि “वह सभी कानूनों और सूचना सार्वजनिक करने संबंधी नीतियों का पालन करता है।” वही आज इस संबंध में सुनवाई जारी है। अब देखना यह होगा कि गौतम अडानी को राहत मिलेगी या फिर उनकी आफत और भी बढ़ सकती हैं।

केंद्र को निर्देश देने का किया अनुरोध

बता दें कि, सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका में बिजनेसमैन गौतम अडानी के अडानी ग्रुप को लेकर हिंडनबर्ग रिसर्च रिपोर्ट की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट के एक रिटायर्ड जज की निगरानी में समिति का गठन करने के मुताबिक केंद्र को निर्देश देने का अनुरोध किया गया है। याचिकाकर्ता और अधिवक्ता विशाल तिवारी ने चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस पी.एस. नरसिम्हा, जस्टिस जे.बी. पादरीवाला की पीठ में से इस मामले को सूचीबद्ध करने का अनुरोध किया है। पीठ से अनुरोध किया गया है कि उनकी याचिका पर मामले में दर्ज अन्य याचिकाओं के साथ आज 10 फरवरी को सुनवाई की जाए।

Also Read: PAN Card: अभी तक नहीं बनवाया पैन कार्ड तो फटाफट करें अप्लाई, जानिए स्टेप बाय स्टेप पूरा प्रोसेस

अलग याचिकाओं पर सुनवाई की जाए

याचिकाकर्ताओं का कहना है कि ‘ऐसी ही याचिका पर कल सुनवाई होनी है और रिपोर्ट से संबंधित देश की छवि को धूमिल और नुकसान पहुंचाया गया है। पीठ से आग्रह किया गया है कि अलग याचिका के साथ उनकी याचिका पर भी आज सुनवाई की जाए। जिस पर जस्टिस ने सुनवाई करने के लिए भी कहा है। बता दें कि, अभी पिछले हफ्ते ही शीर्ष अदालत में वकील एम एल शर्मा ने याचिका दायर की थी। जिसमें अमेरिका की वित्तीय शोध कंपनी हिंडनबर्ग रिसर्च के नाथन एंडरसन और भारत तथा अमेरिका में उनके सहयोगियों के खिलाफ निर्दोष निवेशकों का शोषण करने और अडानी समूह के शेयरों के मूल्य को क्रमिक तरीके से गिराने के लिए मुकदमा चलाने की मांग की गई।

ये भी पढ़ें: Maruti Suzuki: मारुति की Baleno, XL6 और Ertiga में जोड़े गए धांसू फीचर्स, खरीदने से पहले एक बार जरूर देख लें

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 15 July 2026

जुलाई 14, 2026

CM Yogi Adityanath

जुलाई 14, 2026

Jharkhand News

जुलाई 14, 2026

Anurag Dhanda

जुलाई 14, 2026

CM Bhagwant Mann

जुलाई 14, 2026

Arvind Kejriwal

जुलाई 14, 2026