---Advertisement---

पेटीएम के बाद RBI ने Kotak Mahindra Bank पर गिराई गाज, क्रेडिट कार्ड्स पर लगाई रोक

Kotak Mahindra Bank : कुछ समय पहले देश के सबसे बड़े बैंक रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर गाज गिराते हुए रोक लगा दी थी।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अप्रैल 24, 2024 5:02 अपराह्न

Kotak Mahindra Bank
Follow Us
---Advertisement---

Kotak Mahindra Bank : कुछ समय पहले देश के सबसे बड़े बैंक रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर गाज गिराते हुए रोक लगा दी थी। अब RBI ने Kotak Mahindra Bank को बड़ा झटका दे दिया है। कोटक महिंद्रा बैंक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए नए क्रेडिट कार्ड्स जारी करने पर लगाई रोक लगा दी है।

Kotak Mahindra Bank पर RBI ने लिया एक्शन

भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) ने ये एक्शन लेने के बाद एक प्रेस रिलीज जारी की है, जिसमें इसका कारण बताते हुए लिखा, “भारतीय रिजर्व बैंक ने बैंकिंग विनियमन अधिनियम 1949 की धारा 35ए के तहत अपनी शक्तियों का प्रयोग करते हुए कोटक महिंद्रा बैंक लिमिटेड को तत्काल प्रभाव से अपने ऑनलाइन और मोबाइल बैंकिंग चैनलों के माध्यम से नए ग्राहकों को शामिल करने और नए क्रेडिट कार्ड जारी करने पर काम बंद करने का निर्देश दिया है, हालांकि, बैंक अपने क्रेडिट कार्ड ग्राहकों सहित अपने मौजूदा ग्राहकों को सेवाएं प्रदान करना जारी रखेगा।”

पायी गई गंभीर कमियां

इसके साथ ही RBI ने कहा कि, “आईटी इन्वेंट्री प्रबंधन, पैच और परिवर्तन प्रबंधन, उपयोगकर्ता पहुंच प्रबंधन, विक्रेता जोखिम प्रबंधन, डेटा सुरक्षा, डेटा रिसाव रोकथाम रणनीति, व्यापार निरंतरता, आपदा वसूली कठोरता और ड्रिल आदि के क्षेत्रों में गंभीर कमियां और गैर-अनुपालन देखे गए। लगातार दो वर्षों में बैंक के आईटी जोखिम और सूचना सुरक्षा प्रशासन में कमी का आकलन किया गया, जो नियामक दिशानिर्देशों के तहत आवश्यकताओं के विपरीत है कोटक महिंद्रा बैंक जिस तरह से अपनी आईटी इन्वेंट्री का प्रबंधन करता है और अपने डेटा को सुरक्षित करता है, उसमें “गंभीर कमियां” थीं। “

फिलहाल इस एक्शन का असर पुराने यूजर्स पर नहीं पड़ेगा। ये फैसला नए यूजर्स के लिए लिया गया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।  

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Justice Lalit

अक्टूबर 26, 2026

Rahul Gandhi

अक्टूबर 26, 2026

Mallikarjun Kharge

अक्टूबर 26, 2026

Punjab News

अक्टूबर 25, 2026

Punjab News

अक्टूबर 25, 2026

Rashifal 26 October 2026

अक्टूबर 25, 2026