---Advertisement---

गुड न्यूज़! बिहार के इस जिले से गुजरात के बीच होगा Amrit Bharat Train का संचालन, जानें रूट, टाइमिंग व किराया; हजारों लोगों को ऐसे होगा फायदा

Amrit Bharat Train: बिहार पटना से गुजरात के साबरमती तक नई Amrit Bharat Train चलाने पर विचार किया जा रहा है। जिससे बड़ी संख्या में यात्रियों को फायदा होने की उम्मीद है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मई 31, 2025 4:11 अपराह्न

Amrit Bharat Train
Follow Us
---Advertisement---

Amrit Bharat Train: बिहार से कई राज्यों के लिए नई ट्रेनें चलाई जा रही है, चाहे वह वंदे भारत हो या अमृत भारत ट्रेन, इसी बीच अब खबर सामने आ रही है कि पटना से गुजरात के साबरमती तक नई Amrit Bharat Train चलाने पर विचार किया जा रहा है, मालूम हो कि बिहार से बड़ी संख्या में लोग गुजरात के कई हिस्सों में नौकरी के सिलसिले के लिए जाते है, वापसी के दौरान ट्रेन की कमी होने के कारण उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है, लेकिन अब नई अमृत भारत ट्रेन चलने के बाद लोगों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है, चलिए आपको बताते है रूट, टाइमिंग, किराया व अन्य महत्वपूर्ण डिटेल।

पटना से साबरमती तक चलेगी नई Amrit Bharat Train

जानकारी के मुताबिक रेलवे पटना से साबरमती तक चलेगी नई Amrit Bharat Train चलाने की योजना बना रही है, जिससे हजारों बिहारवासियों को फायदा होने की उम्मीद है, सबसे खास बात है कि अमृत भारत ट्रेनों का किराया काफी कम होता है, जिससे मीडिल क्लास लोग आसानी से इसमे सफर कर सकते है, इसके अलावा वहीं यह ट्रेन कुल 1765 किलोमीटर की दूरी 27 किलोमीटर में पूरा करेगी ।

पटना-साबरमती अमृत भारत ट्रेन का क्या होगा रूट?

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक यह ट्रेन पटना से शुरू होगी और दानापुर, आरा, बक्सर, डी डी उपाध्याय, विध्यांचल, प्रयागराज, कानपुर सेंट्रल, टुण्डला, आगरा फोर्ट, सवाई माधोपुर, कोटा, नागदा, रतलाम, आनंद और नडियाद होते हुए ये ट्रेन साबरमती पहुंचेगी। वहीं यह ट्रेन हफ्ते में दो दिन चल सकती है।

अमृत भारत ट्रेन का कितना होगा किराया?

अगर इसके किराए की बात करें तो 1700 से अधिक किलोमीटर के लिए यात्रियों को करीब 800 रूपये देना होगा। इसके अलावा Amrit Bharat Train पटना से लगभग 23:00 बजे अपनी यात्रा शुरू करेगी और तीसरे दिन लगभग 02:00 बजे साबरमती पहुंचेगी। हालांकि इसे लेकर अभी तक रेलवे की तरफ से किसी प्रकार का अधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है और माना जा रहा है कि जल्द इसे लेकर घोषणा की जा सकती है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shivpuri Accident News

अप्रैल 17, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 17, 2026

Baghpat Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Donald Trump

अप्रैल 17, 2026

CM Bhagwant Mann

अप्रैल 17, 2026

Uttrakhand Viral Video

अप्रैल 17, 2026