---Advertisement---

Anand Mahindra का बड़ा दावा, बोले-‘भविष्य में ChatGPT-4o की उत्पादकता में भारी छलांग…’

Anand Mahindra: ऑटो जगत की दुनिया के प्रतिष्ठित चेहरे व महिंद्रा समूह के अध्यक्ष आनंद महिंद्रा ने ChatGPT-4o को लेकर बड़ा दावा किया है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मई 15, 2024 4:06 अपराह्न

Anand Mahindra
Follow Us
---Advertisement---

Anand Mahindra: ऑटो जगत दुनिया के प्रतिष्ठित चेहरे व महिंद्रा समूह के अध्यक्ष आनंद महिंद्रा ने ChatGPT-4o को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपना अनुभव साझा करते हुए एक आकर्षक वीडियो पोस्ट किया जिसमे एक छात्र शैक्षणिक उद्देश्य से चैट जीपीटी-40 का इस्तेमाल करते नजर आ रहा है।

आनंद महिन्द्रा की ओर से स्पष्ट किया गया है कि चैट जीपीटी-40 के रुप में हमें एक नई तकनीक का व्यापक दृश्य मिल सकता है जो हमें उत्पादकता में एक बड़ी छलांग लगाने में सक्षम बनाएगी।

Anand Mahindra ने जारी किया वीडियो

महिन्द्रा समूह के अध्यक्ष आनंद महिंद्रा ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से एक वीडियो जारी किया है जिसमे वो ChatGPT-4o को लेकर बड़ा दावा करते नजर आ रहे हैं।

आनंद महिन्द्रा की ओर से स्पष्ट किया गया है कि “चैट जीपीटी-40, इसे मेलोड्रामेटिक कहा जा सकता है, लेकिन ठीक उसी तरह जब लोगों ने प्रकाश बल्ब और लोकोमोटिव का आविष्कार देखा। अब हमें ChatGPT-4o के रुप में एक नई तकनीक का व्यापक दृश्य देखने को मिल सकता है जो आगामी भविष्य में हमें उत्पादकता के क्षेत्र में एक बड़ी छलांग लगाने में सक्षम बना सकता है।”

ChatGPT-4o क्या है?

ओपन एआई की ओर से मल्टीमॉडल AI टूल GPT-4o पेश किया गया है जो कि टेक्स्ट तक सीमित नहीं है। इस खास एडवांस जेनरेटिव मल्टीमॉडल AI टूल से लोग टेक्स्ट के साथ-साथ ऑडियो और वीडियो के जरिए भी एक-दूसरे से इन्टरैक्ट हो सकते है और अपने सवाल पूछ सकते हैं।

कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक यह एआई टूल रियल टाइम में लोगों के सवालों का तेजी से जवाब दे सकता है। आनंद महिन्द्रा ने इसी क्रम में इस खास एआई टूल के संभावनाओं को लेकर बात कही है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Lucknow News

सितम्बर 24, 2026

Mivi One 5G

सितम्बर 24, 2026

Vande Bharat Sleeper Train

सितम्बर 24, 2026

iQOO 16

सितम्बर 24, 2026

Samsung Galaxy S27 Ultra

सितम्बर 23, 2026

Oppo Find X10 Pro Max

सितम्बर 23, 2026