---Advertisement---

Billionaires List: एलन मस्क फिर बने सबसे रईस शख्स, जानें लिस्ट में मुकेश अंबानी और अडानी की पॉजीशन

Billionaires List: टेस्ला के सीईओ एलन मस्क एक बार फिर से दुनिया के सबसे अमीर आदमी बन गए हैं। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स में मस्क ने फ्रांस के दिग्गज कारोबारी बर्नार्ड अनार्ल्ट को पीछे छोड़ दिया है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: फ़रवरी 28, 2023 2:30 अपराह्न | Updated: फ़रवरी 28, 2023 4:08 अपराह्न

Billionaires List
Follow Us
---Advertisement---

Billionaires List: ट्विटर के सीईओ एलन मस्क एक बार फिर से दुनिया के सबसे रईस आदमी बन गए हैं। जी हां, दरअसल, दुनिया के अमीर लोगों की लिस्ट में बड़ा बदलाव हुआ है। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक, टेस्ला के सीईओ एक बार फिर से सबसे अमीर अरबपति बन गए हैं। इसके साथ ही इस साल अभी तक मस्क की संपत्ति में 36 फीसदी की वृद्दि हुई है। इस तरह से अब मस्क की कुल संपत्ति 187 अरब डॉलर हो गई है।

एलन ने बर्नार्ड अनार्ल्ट को पीछे छोड़ा

वहीं, इससे पहले फ्रांस के दिग्गज कारोबारी बर्नार्ड अनार्ल्ट दुनिया के सबसे अमीर इंसान थे। अनार्ल्ट के पास इस समय 185 अरब डॉलर की संपत्ति है, इसके साथ वह दूसरे नंबर पर काबिज हैं। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक, बीते 24 घंटों के दौरान एलन मस्क की संपत्ति में 6.98 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। इस साल मस्क की संपत्ति में 50.1 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। वहीं, बर्नार्ड अनार्ल्ट ने इस साल 23.3 अरब डॉलर की कमाई की है।

ये भी पढ़ें: Adani Group: दुनिया के Top 25 अमीरों की सूची से भी गौतम अडानी हुए बाहर, लगातार गिर रहे हैं कंपनियों के शेयर

टेस्ला के शेयर 207.63 प्रति डॉलर

आपको बता दें कि टेस्ला के शेयरों में तेजी के चलते एलन मस्क को इसका फायदा मिला है। ब्लूमबर्ग के आंकड़ों के अनुसार, कंपनी के शेयरों में इस साल 10 फीसदी का इजाफा हुआ है। बीते कारोबारी दिन में टेस्ला के शेयर 207.63 प्रति डॉलर पर बंद हुए थे।

देखिए ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स की सूची

उधर, ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स में तीसरे नंबर पर अमेजॉन के सह-सस्थापक जेफ बेजोस का नाम है। जेफ बेजोस 117 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ दुनिया के तीसरे अमीर इंसान हैं। वहीं, माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स 114 अरब डॉलर के साथ चौथे नंबर पर मौजूद हैं। इसके अलावा वॉरेन बफे 106 अरब डॉलर के साथ दुनिया के पांचवे सबसे अमीर शख्स हैं। वहीं, भारतीय कारोबारी और रिलाएंस प्रमुख मुकेश अंबानी इस लिस्ट में 10वें नंबर पर बने हुए हैं। मुकेश अंबानी के पास 81.1 अरब डॉलर की कुल संपत्ति है। वहीं, अडानी समूह के प्रमुख गौतम अडानी अमीरों की सूची में 33.4 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 38वें नंबर पर पहुंच गए हैं।

Also Read: Congress Plenary Session : पार्टी के संविधान में हो सकता है बदलाव, नहीं होगा CWC का चुनाव, खड़गे को मिला ये अधिकार

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

Elon Musk

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026