---Advertisement---

10 जुलाई से फिर शुरु होंगी DDA फ्लैट्स की बुकिंग , जानें किसको कितना देना पड़ेगा भुगतान

DDA Flats: सोमवार से शुरू होगी डीडीए फ्लैट की बुकिंग। अभी तक 5500 से अधिक लोग करा चुकें है फ्लैट के लिए अपनी रजिस्ट्रेशन।

Avatar of Akansha Tiwari

By: Akansha Tiwari

Published: जुलाई 9, 2023 12:14 अपराह्न | Updated: जुलाई 18, 2023 12:30 अपराह्न

DDA Flats
Follow Us
---Advertisement---

DDA Flats: हर इंसान का सपना होता है कि उसका अपना खुद का घर हो। जिसमें वह अपने पूरे परिवार के साथ खुशी से रह सके। लेकिन बढ़ती हुई मंहगाई के चलते घर खरीदना को कोई आम बात नही हैं। ऐसे में दिल्ली विकास प्राधिकरण Delhi Development Authority की ओर से एक स्कीम चलाई गई है, जिसके तहत आर्थिक रुप से कमोजर लोग भी अब अपना खुद का घर पा सकते हैं। इस स्कीम का लाभ उठाने के लिए  इच्छुक लोगो को इसकी अधिकारिक साइट पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करवाना होता है। इस बार डीडीए ने 30 जून शाम 5 बजे से रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से शुरू कर दी थी। रजिस्ट्रेशन कराने के बाद अब डीडीए में आवासीय योजना के फ्लैटों की बुकिंग करने की शुरूआत 10 जुलाई यानि सोमवार से शुरू होगी। जिसके चलते जिन भी लोगों ने पंजीकरण कराया था, अब वह अपने लिए अपनी पसंद के अनुसार फ्लैटों की बुकिंग कर सकते हैं। बुकिंग के दौरान पहले आओ , पहले पाओ की सुविधा है, जिसके चलते जो पहले फ्लैट की बुकिंग करता है उसे पहले फ्लैट मिलता है।

यह भी पढें :दिल्ली में बारिश ने तोड़ा 41 साल का रिकॉर्ड, CM Kejriwal ने रद्द की अधिकारियों की छुट्टी, मंत्रियों को फील्ड में रहने के दिए निर्देश

इन इलाकों में उपलब्ध होंगे डीडीए फ्लैट

इस साल डीडीए की स्कीम में अभी तक 5,500 से अधिक लोगों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है। इस बार चौथे चरण में होने वाली बुकिंग के चलते लोग नरेला, रोहिणी, द्वारका और सिरसपुर में अपने फ्लैटों की बुकिंग कर सकते हैं। जिसके चलते इस बार एलआईजी फ्लैटों की संख्या 4,460, ईडब्ल्यूएस फ्लैटों की संख्या 963, 41 एचआईजी और 199 एमआईजी फ्लैटों में अपनी बुकिंग करा सकते हैं। बुकिंग के दौरान लोगों को कुछ रकम का भुगतान करना आवश्यक है। भुगतान करने के बाद डीडीए उस फ्लैट को बाकी लोगों के लिए ब्लॉक कर देता हैं। जिन लोगों को एचआईजी फ्लैट के लिए बुकिंग करनी है उन्हें 10 लाख रुपए का भुगतान देना पडेगा। ईडब्लूएस फ्लैट की बुकिंग के लिए 50 हजार रुपए , एलआईजी फ्लैट के लिए 1 लाख रुपए और एमआईजी फ्लैट के लिए 4 लाख रुपए का भुगतान करना पड़ेगा।

डीडीए फ्लैट के बुकिंग करने की प्रक्रिया

जिन भी लोगों ने डीडीए फ्लैट के लिए अपना रजिस्ट्रेशन कराया था, वह सोमवार को 12 बजे के बाद डीडीए की आधिकारिक साइट https://dda.gov.in/hi पर जाना होगा।

साइट ओपन होने के बाद लोग अपने अनुसार अपने पसंदीदी फ्लैट को चुन सकते हैं।

 फ्लैट का चयन होने के बाद आपको विंडो स्क्रीन पर लाल रंग का एक निशान दिखेगा। जिसका मतलब डीडीए ने 15 मिनट के लिए उस फ्लैट को दूसरों लोगों के लिए ब्लॉक कर दिया है।

उसके बाद आपको उस चयनित फ्लैट की बुकिंग करने के लिए भुगतान करना होगा। जिसके लिए आपको डीडीए के द्वारा 15 मिनट का समय दिया जाएगा।

यदि आपने 15 मिनट के समय में भुगतान नहीं किया, तो यह फ्लैट बाकी लोगों के लिए विकल्प में दोबारा से आ जाएंगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026