---Advertisement---

आयकर स्लैब में बदलाव से लेकर राजकोषीय समायोजन के उपाय तक, Budget 2025 में हो सकते है कई बदलाव; रिपोर्ट में हुआ खुलासा

Budget 2025: बजट को लेकर वित्त मंत्रालय की तरफ से लगभग तैयारियां पूरी कर ली गई है, वहीं नोमुरा ने अपने रिपोर्ट में बदलाव की संभावना जताई है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जनवरी 23, 2025 6:35 अपराह्न

Budget 2025
Follow Us
---Advertisement---

Budget 2025: वैश्विक वित्तीय सेवा कंपनी नोमुरा ने अपने हालिया रिपोर्ट में आगामी केंद्रीय बजट 2025-2026 के बारे में अपने अनुमान साझा किए हैं। इसमें सरकार के द्वारा आयकर स्लैब में बदलाव करने की संभावना जताई गई है, जिससे उपभोक्ता खर्च को बढ़ावा मिल सके। इसके अलावा भी मेडिकल, एजुकेशन, रिलेट समेत कई अन्य सेक्टर भी इस बार वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से उम्मीद लगाए बैठे है।

Budget 2025 में आयकर स्लैब में संभावित बदलाव

नोमुरा का मानना है कि आगामी बजट 2025 में आयकर स्लैब में महत्वपूर्ण बदलाव किए जा सकते हैं, जिनसे व्यक्तिगत करदाताओं पर कर का बोझ कम होगा। यह बदलाव उपभोक्ताओं के पास अधिक आय को छोड़ने में मदद करेगा, जिससे आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और उपभोक्ता खर्च में वृद्धि होगी।

आयकर और राजकोषीय समायोजन के उपाय

नोमुरा की रिपोर्ट के अनुसार Budget 2025 में सरकार आयकर स्लैब में बदलाव सहित ऐसे उपायों की योजना बना सकती है जो राजकोषीय समायोजन और विकास के लिए सहायक हों। इन बदलावों के माध्यम से सरकार करदाताओं को राहत देने का प्रयास करेगी, जिससे अर्थव्यवस्था में स्थिरता बनी रहेगी और विकास को गति मिलेगी।

Budget 2025 का पूर्वानुमान और आर्थिक दृष्टिकोण

नोमुरा का अनुमान है कि भारत FY 2025 के लिए अपने राजकोषीय घाटे के लक्ष्य को थोड़ा पार कर सकता है, और यह 4.8% GDP के स्तर पर होगा। इसके अलावा, सार्वजनिक पूंजी व्यय में 12.5% की वृद्धि देखने को मिल सकती है। बजट 2025 में अन्य कई उपायों की घोषणा भी हो सकती है, जैसे कॉर्पोरेट टैक्स दरों में कमी, कृषि में निवेश बढ़ाना और कस्टम ड्यूटी में बदलाव।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

US-Iran War

अगस्त 3, 2026

8th Pay Commission

अगस्त 1, 2026

LPG Cylinder Price

अगस्त 1, 2026

Financial Rule Change from 1st Aug 2026

जुलाई 31, 2026

Income Tax News

जुलाई 30, 2026

Anurag Dhanda

जुलाई 30, 2026