---Advertisement---

खुशखबरी! अब जल्द यात्रियों का Bullet Train में बैठने का सपना होगा पूरा! रेल मंत्री Ashwini Vaishnaw ने दी अहम जानकारी; जानें किराया

Bullet Train: बुलेट ट्रेन का कार्य काफी तेजी से पूरा किया जा रहा है, जिसकी जानकारी खुद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मीडिया से बात करते हुई दी।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मार्च 1, 2025 12:40 अपराह्न

Bullet Train
Follow Us
---Advertisement---

Bullet Train: भारत में जल्द बुलेट ट्रेन का आगमन होने जा रहा है, जिसकी जानकारी खुद रेल मंत्री Ashwini Vaishnaw ने दी है। गौरतलब है कि बुलेट ट्रेन सबसे पहले मुंबई से अहमदाबाद के बीच चलाई जाएगी। वहीं आज रेल मंत्री ने इसे लेकर अहम जानकारी दी है, माना जा रहा है कि जल्द ही बुलेट ट्रेन में चढ़ने वाले यात्रियों का जल्द सपना पूरा हो सकता है, आज इस लेख के माध्यम से आपको बताएंगे की बुलेट ट्रेन चलने के बाद अहमदाबाद से मुंबई के बीच कितना समय लगेगा, साथ ही इसका कितना किराया रह सकता है।

Bullet Train को लेकर Ashwini Vaishnaw ने दी अहम जानकारी

रेल मंत्री Ashwini Vaishnaw ने Bullet Train की जानकारी देते हुए कहा कि “360 किलोमीटर का काम लगभग पूरा हो चुका है, महाराष्ट्र वाले सेक्शन में तेजी से काम हो रहा है, समुद्र के नीचे की टनल बननी है, जो 2 किलमोमीटर के आसपास बन गई है, अहमदाबाद के स्टेशन का काम भी तेजी से पूरा किया जा रहा है। यहां सबसे आधुनिक डिजाइन तकनीक का इस्तेमाल किया गया। हर महीने में एक मंजिल बनाई जाएगी, यह एक अनूठी संरचना है।

स्टेशन तक परिवहन की सुविधा के लिए ऊंची सड़कें बनाई जा रही हैं। बुलेट ट्रेन स्टेशन को पूरी तरह से एकीकृत कर दिया गया है। सबसे खास बात यह है कि स्टेशन का डिजाइन शहर की वास्तुकला से प्रभावित होगा। इसे गुजरात की संस्कृति के अनुरूप बनाया जा रहा है।”

यात्रियों का बुलेट ट्रेन में बैठने का सपना होगा पूरा

अहमदाबाद से मुंबई के बीच बने रहे चलने वाली Bullet Train का काम पूरी तेजी से किया जा रहा है, साथ ही 360 किलोमीटर इस रेल रूट का काम पूरा हो चुका है, हालांकि अभी भी इसमे काफी काम बाकी है, जिसके खुद रेल मंत्री ने जानकारी दी है, महाराष्ट्र सेक्शन का काम भी काफी तेजी से किया जा रहा है।

कितना होगा Bullet Train का किराया

बता दें कि अहमदाबाद-मुंबई सेक्शन पर Bullet Train का काम तेजी से जारी है, लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि बुलेट ट्रेन चलने के बाद कितना समय लगेगा, तो हम आपको बता दें के 500 से अधिक किलोमीटर की दूरी यात्री 3 घंटे पर पूरा कर सकेंगे, वहीं अभी करीब 9 से 10 घंटे की समय लगता है। वहीं अगर इसके किराए की बात करें तो हवाई जहाज से कम इसका किराया होगा, हालांकि किराए को लेकर अभी किसी प्रकार की अधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन माना जा रहा है कि बुलेट ट्रेन चलने के बाद दोनों राज्यों की अर्थव्यवस्था में वृद्धि होने की उम्मीद है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026

कल का मौसम 30 March 2026

मार्च 29, 2026