---Advertisement---

Business Idea: हर घर में रहती है इसकी मांग, कम लागत में इस बिजनेस को शुरु करने पर होगी मोटी कमाई

Business Idea: देश में काफी लोग ऐसे हैं, जिन्हें अच्छी पढ़ाई करने के बाद भी बढ़िया कमाई वाली नौकरी नहीं मिलती है। अगर आप भी किसी अच्छी नौकरी की तलाश में हैं तो आपको इस खबर पर ध्यान देना चाहिए। आजकल काफी लोग खुद का बिजनेस शुरु कर रहे हैं और उससे बेहतर लाइफ जी ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जनवरी 10, 2023 10:48 पूर्वाह्न

Business Idea
Follow Us
---Advertisement---

Business Idea: देश में काफी लोग ऐसे हैं, जिन्हें अच्छी पढ़ाई करने के बाद भी बढ़िया कमाई वाली नौकरी नहीं मिलती है। अगर आप भी किसी अच्छी नौकरी की तलाश में हैं तो आपको इस खबर पर ध्यान देना चाहिए। आजकल काफी लोग खुद का बिजनेस शुरु कर रहे हैं और उससे बेहतर लाइफ जी रहे हैं। ऐसे में हम आपके लिए एक शानदार बिजनेस आइडिया लेकर आए है। इस आइडिया से आपकी अच्छी-खासी कमाई हो जाएगी।

इस तरह से शुरु करें ये बिजनेस

हींग का बिजनेस कम बजट के साथ शुरु किया जा सकता है। इस बिजनेस को शुरु करने के लिए अधिक निवेश की जरूरत नहीं है। साथ ही ये बिजनेस गांव या फिर शहर कही से भी शुरु किया जा सकता है। इस बिजनेस की मांग हमेशा बनी रहेगी, इसलिए ये कभी भी मंदा नही पड़ेगा।  

ये भी पढ़ें: BUSINESS IDEA: ये डिवाइस बदल देगा आपकी किस्मत, एक बार छोटा सा निवेश और फिर जिंदगीभर होगी बंपर कमाई

इसका रखें ध्यान फिर करें शुरु

हींग का बिजनेस शुरु करने के लिए आपको सबसे पहले कच्चा माल लेना होगा। आप इसका बिजनेस छोटे स्तर से शुरु कर सकते हैं। इस बिजनेस को शुरु करने के लिए आपको थोड़ी सी जगह और कुछ मशीनों की जगह होगी। साथ ही आपको जीएसटी नंबर लेना होगा और फूड नियामक FSSAI से इसका लाइसेंस लेना होगा। इसके अलावा आपको इसे बनाने के बाद इसे पैकिंग के लिए तैयार करना होगा। हींग को तैयार करके आपको उसे पैक करना होगा। इसके लिए ऑफलाइन या ऑनलाइन मशीनें खरीदनी होंगी।

यहां होती है इसकी खेती

आपको जानकारी के लिए बता दें कि हींग की खेती की जाती है। भारत में इसे ठंडे क्षेत्रों जैसे- लद्दाख, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और अरुणाचल प्रदेश में इसकी खेती होती है। आप यहां से कच्चा माल लेकर इसकी टेबलेट और इसका पाउडर बनाया जा सकता है। इसके बाद इसे स्थानीय बाजार या फिर किसी बड़ी मार्केट में जाकर बेचा जा सकता है। अपने उत्पाद को बेचने के लिए आप अपने प्रोडक्ट को शुरुआती स्तर पर थोड़ा कम दाम पर बेच सकते हैं। एक बार जब आपका नाम बन जाएगा तो आप अपने प्रोडक्ट की कीमत को बढ़ा सकते हैं।

इस बिजनेस में ताबड़तोड़ होगी कमाई

मालूम हो कि हींग की मांग हर भारतीय घर में होती है। यही वजह है कि इसकी मांग हमेशा रहेगी और आपका बिजनेस अच्छा-खासा चलता रहेगा। अपने बिजनेस को आप ऑनलाइन भी बेच सकते हैं। इस बिजनेस से होने वाली कमाई की बात करें तो ये आपकी सेल पर निर्भर करता है।

Also Read: MP News: आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर CM शिवराज की चिंता हुई दूर, PM मोदी एक तीर से साधेंगे कई निशाने

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Diesel-ATF-Export-Duty

अप्रैल 12, 2026

Vande Bharat Sleeper Train

अप्रैल 11, 2026

AI Tools

अप्रैल 11, 2026

Ghaziabad News

अप्रैल 11, 2026

Lucknow News

अप्रैल 11, 2026

DA Hike

अप्रैल 11, 2026