---Advertisement---

Business Idea: घर बैठकर महिलाएं भी शुरु कर सकती हैं ये बिजनेस, हर महीने होगी भारी भरकम इनकम

Business Idea: किसी भी बिजनेस को शुरु करने के लिए कई तरह की जानकारियों का होना जरूरी है। साथ ही बिजनेस शुरु करने के लिए अच्छे-खासे निवेश की भी आवश्यकता होती है। इन सबके बाद बिजनेस को स्टार्ट किया जाता है। मगर हम कहे कि आप कम निवेश में भी अपना बिजनेस शुरु कर सकते ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जनवरी 8, 2023 2:40 अपराह्न

Business Idea
Follow Us
---Advertisement---

Business Idea: किसी भी बिजनेस को शुरु करने के लिए कई तरह की जानकारियों का होना जरूरी है। साथ ही बिजनेस शुरु करने के लिए अच्छे-खासे निवेश की भी आवश्यकता होती है। इन सबके बाद बिजनेस को स्टार्ट किया जाता है। मगर हम कहे कि आप कम निवेश में भी अपना बिजनेस शुरु कर सकते हैं। वहीं, इस बिजनेस को शुरु करने के लिए आपको अधिक मेहनत की भी जरूरत नहीं है। ये बिजनेस इस समय काफी चलन में बना हुआ है।

घर बैठकर महिलाएं भी शुरु कर सकती हैं ये बिजनेस  

आपको बता दें कि इस बिजनेस की खासियत है कि इसे घर से ही शुरु किया जा सकता है। वहीं, इस बिजनेस को महिलाएं भी आसानी से चला सकती है। हम बात कर रहे है ऑनलाइन रेस्टोरेंट बिजनेस। जी हां आजकल ये बिजनेस काफी अच्छी गति से आगे बढ़ रहा है। इस बिजनेस में बस आपको खाना बनाकर उसे ऑनलाइन बेचना है। इस बिजनेस आइडिए को शुरु करने के लिए आपको फूड डिलीवरी ऐप के साथ संपर्क करना होगा। आपको इन ऐप्स के जरिए खाना बेचना होगा। इसके लिए आपको एक मैन्यू तैयार करना होगा। इसके बाद आपके पास इसी के मुताबिक ऑनलाइन ऑर्डर आएंगे।

ये भी पढ़ें: BUSINESS IDEA: ये डिवाइस बदल देगा आपकी किस्मत, एक बार छोटा सा निवेश और फिर जिंदगीभर होगी बंपर कमाई

क्या है बिजनेस आइडिया

आपके पास जैसा ही ऑर्डर की जानकारी आती है, आप खाने को पैक कर दीजिए। इसके बाद फूड डिलीवरी के लिए जो आएगा, वो आपसे पैक किए हुए खाने को ले जाकर उस कस्टमर को दे देगा, जिसने खाना मंगवाया था। वहीं, इसके बाद आपने फूड डिलीवरी ऐप के साथ जो भी समझौता किया होगा, उसके तहत आपके खाते में पैसे आ जाएंगे। याद रहे कि आपको इसका करार पहले ही कर लेना है, ताकि बाद में किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं आए।

जानिए कैसे शुरु करें ये बिजनेस

इस बिजनेस को शुरु करने के लिए सबसे पहले आपको अपनी एक रसोई बनानी होगी। इसके बाद उसको नाम देना होगा। इसके बाद आपको ऑनलाइन खाना बेचने के लिए फूड नियामक यानि कि FSSAI से फूड लाइसेंस लेना होगा। लाइसेंस लेने के लिए आपको ऑनलाइन आवेदन करना होगा। लाइसेंस मिलने के बाद आपको फूड डिलीवरी कंपनी जैसे स्विगी, जोमेटो, फूड पांडा आदि के साथ संपर्क करना होगा। उनके साथ अपने रेस्टोरेंट को रजिस्टर करना होगा। अगर सबकुछ सही रहा तो आपके पास ऑर्डर आने शुरु हो जाएंगे।

बिजनेस से कितनी होगी कमाई

इस बिजनेस से होने वाली कमाई की बात करें तो ये आपके खाने की डिलीवरी पर काफी निर्भर करता है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, आप इस बिजनेस से आराम से 30000 रुपये महीने की कमाई कर सकते हैं।

Also Read: MP News: आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर CM शिवराज की चिंता हुई दूर, PM मोदी एक तीर से साधेंगे कई निशाने

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

LPG Cylinder Price Hike

जून 1, 2026

Delhi News

मई 31, 2026

CNG-PNG Price Hike

मई 30, 2026

PM Surya Ghar Yojana

मई 29, 2026

Noida International Airport

मई 28, 2026

Petrol Diesel Price Hike

मई 25, 2026