---Advertisement---

Credit Cards: खुशखबरी! इन क्रेडिट कार्ड पर मिलते है कैशबैक के साथ कई बेहतरीन फायदे, तुरंत चेक करें डिटेल

Credit Cards: अगर आप पहली बार क्रेडिट कार्ड बनवाने जा रहे है तो यह खबर आपके लिए है। भारत में क्रेडिट का उपयोग तेजी से बढ़ रहा है। इसी को देखते हुए कई बैंक जो ग्राहकों को क्रेडिट कार्ड प्रदान करती है। बता दें कि ऐसे कई क्रेडिट कार्ड है जो कम वार्षिक शुल्क, रिवॉर्ड ...

Read more

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जनवरी 30, 2024 4:04 अपराह्न

Credit cards
Follow Us
---Advertisement---

Credit Cards: अगर आप पहली बार क्रेडिट कार्ड बनवाने जा रहे है तो यह खबर आपके लिए है। भारत में क्रेडिट का उपयोग तेजी से बढ़ रहा है। इसी को देखते हुए कई बैंक जो ग्राहकों को क्रेडिट कार्ड प्रदान करती है। बता दें कि ऐसे कई क्रेडिट कार्ड है जो कम वार्षिक शुल्क, रिवॉर्ड पॉइंट, कैशबैक सहित कई लाभ प्रदान करते है। चलिए आपको बताते है कुछ ऐसे क्रेडिट कार्ड के बारे में जो आपके लिए लाभदायक साबित हो सकता है।

अमेजन पे ICICI Credit Card

इस Credit Card का सबसे बड़ा फायदा है कि इसपर कंपनी द्वारा कोई भी शुल्क नही लिया जाता है। यह लाइफ टाइम फ्री क्रेडिट कार्ड है। इसमे प्राइम मेंबर्स को खरीदारी पर 5 प्रतिशत कैशबैक दिया जाता है। वहीं नॉन प्राइम मेंबर्स को खरीदारी पर 3 प्रतिशत कैशबैक दिया जाता है। इसके जरिए पैसे खर्च करने पर फ्यूल सरचार्ज में 1 फीसदी की छूट भी मिलती है।

SBI सिम्पली- क्लिक Credit Card

इस Credit Card पर वार्षिक शुल्क 499 है। इस कार्ड को लेने पर ज्वाइनिंग फीस के बराबर यानि 500 रूपये का अमेजन वाउचर दिया जाता है। अगर आप इस क्रेडिट कार्ड से साल में 1 लाख से अधिक खर्च करते है तो ज्वाइनिंग माफ कर दिया जाता है। वहीं इसमे हर 100 रूपये खर्च करने पर एक रिवार्ड पॉइंट मिलता है। जिसकी वैल्यू 0.25 रूपये होती है।

स्विगी एचडीएफसी Credit Card

यह एक को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड है। इस क्रेडिट कार्ड पर वार्षिक शुल्क 500 रूपये है। अगर आप स्विगी क्रेडिट कार्ड से अधिकतम 1500 रूपये का ऑर्डर करते है तो आपको 10 प्रतिशत का कैशबैक मिल सकता है। वहीं अगर आप सालाना 2 लाख से अधिक खर्च करते है तो वार्षिक फीस माफ कर दिया जाएगा।

इंडियन ऑयल एक्सिस बैंक Credit Card

इंडियन ऑयल एक एक्सिस बैंक सह-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड है। कार्ड जारी होने के 30 दिन के भीतर ईंधन भरवाने पर आपको 250 रूपये तक का कैशबैक मिलता है। प्रत्येक 100 रूपये खर्च करने पर आपको 5 रिवार्ड पॉइंट दिया जाता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rule Changes From October 2026

अक्टूबर 1, 2026

Lucknow News

सितम्बर 24, 2026

Vande Bharat Sleeper Train

सितम्बर 24, 2026

Tata Sons Controversy

सितम्बर 21, 2026

8th Pay Commission

सितम्बर 20, 2026

Lucknow News

सितम्बर 19, 2026