---Advertisement---

DA Hike: खुशखबरी! इस राज्य के महंगाई भत्ते में 2 प्रतिशत बढ़ोतरी होते ही कर्मचारियों के खुशी से खिल उठे चेहरे; जानें पूरा गुणा भाग

DA Hike: केंद्रीय कर्मचारियों के बाद अब कई राज्य अपने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते यानि (डीए) में बढ़ोतरी कर रहे है। जिससे लाखों कर्मचारियों को फा.

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अप्रैल 13, 2025 1:20 पूर्वाह्न

DA Hike
Follow Us
---Advertisement---

DA Hike: केंद्रीय कर्मचारियों के बाद अब कई राज्य अपने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते यानि (डीए) में बढ़ोतरी कर रहे है। इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है, दरअसल ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने शुक्रवार को राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (डीए) में दो प्रतिशत की बढ़ोतरी की घोषणा की। इस बढ़ोतरी के साथ, डीए 53 प्रतिशत से बढ़कर 55 प्रतिशत हो गया है। बताते चले कि सीएम ने शुक्रवार को इसका ऐलान किया था। इसके अलावा संशोधित डीए एक जनवरी 2025 से पूर्वव्यापी प्रभाव से लागू होगा। बढ़ी हुई डीए राशि का भुगतान अप्रैल के वेतन के साथ नकद किया जाएगा। इसके अलावा पेंशनभोगियों के लिए महंगाई राहत में भी दो प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। इस फैसले से राज्य के करीब 8.5 लाख सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को फायदा होगा।

राजस्थान सरकार ने भी DA Hike का किया था ऐलान

मालूम हो कि इससे पहले राजस्थान सरकार ने राज्य कर्मचारियों का महंगाई भत्ता दो प्रतिशत बढ़ाने का फैसला किया है। इससे 12 लाख 40 हजार कर्मचारियों और पेंशनर्स को फायदा होगा। कर्मचारियों को बढ़े हुए महंगाई भत्ते का भुगतान अप्रैल 2025 के वेतन से नकद किया जाएगा, जो मई 2025 में देय होगा और 1 जनवरी से 31 मार्च 2025 तक तीन महीने की राशि संबंधित कर्मचारियों के सामान्य भविष्य निधि खाते में जमा कराई जाएगी।

जम्मू कश्मीर सरकार ने 246 प्रतिशत डीए बढ़ोतरी कर दी थी बड़ी खुशखबरी

आपको बता दें कि इसे लेकर जम्मू कश्मीर सरकार ने एक प्रेस विज्ञापित कर इसकी जानकारी दी है। दिनांक 16.10.24 के सरकारी आदेश संख्या 329-एफ 2024 के अनुक्रम में यह आदेश दिया जाता है कि छठे वेतन आयोग के अनुसार पूर्व-संशोधित वेतनमान में अपना वेतन प्राप्त करने वाले सरकारी कर्मचारियों को महंगाई भत्ता दिया जाएगा। जुलाई 2024 से फरवरी 2025 तक डीए की अतिरिक्त किस्त के कारण बकाया राशि का भुगतान मार्च 2025 के महीने में नकद किया जाएगा और मार्च 2025 से मासिक वेतन का हिस्सा होगा। महंगाई भत्ते के मद में 50 पैसे या उससे अधिक के अंशों को अगले उच्चतर रुपए में पूर्णांकित किया जा सकता है तथा 50 पैसे से कम के अंश को अनदेखा किया जा सकता है। इसके अलावा भी कई ऐसे राज्य है जिसने अपने कर्मचारियों के डीए में बढ़ोतरी हो रही है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rule Changes From October 2026

अक्टूबर 1, 2026

Lucknow News

सितम्बर 24, 2026

Vande Bharat Sleeper Train

सितम्बर 24, 2026

Tata Sons Controversy

सितम्बर 21, 2026

8th Pay Commission

सितम्बर 20, 2026

Lucknow News

सितम्बर 19, 2026