---Advertisement---

Delhi Dehradun Expressway संचालन की फाइनल डेट कंफर्म, सहारनपुर समेत कई शहरों के लिए साबित होने जा रहा है गेमचेंजर; एनएचएआई ने दी जानकारी

Delhi Dehradun Expressway: देश के सबसे चर्चित एक्सप्रेसवे में से एक दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे पूरी तरह से बनकर तैयार हो गया है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: फ़रवरी 4, 2026 4:12 अपराह्न

Delhi Dehradun Expressway
Follow Us
---Advertisement---

Delhi Dehradun Expressway: देश के सबसे चर्चित एक्सप्रेसवे में से एक दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे पूरी तरह से बनकर तैयार हो गया है। इसी बीच एनएचएआई ने एक वीडियो को जारी करते हुए इसके संचालन को लेकर अहम जानकारी दी है। बता दें दिल्ली से देहरादून के बीच इसका निर्माण किया गया है। यानि अब दिल्ली से देहरादून की दूरी करीब 2.5 घंटे की रह जाएगी, जबकि अभ 5 से 6 घंटे का समय लगता है। इसके अलावा यह एक्सप्रेसवे कई शहरों के लिए गेमचेंजर साबित होगा। सबसे खास बात है कि इस एक्सप्रेसवे की मदद से मशहूर पर्यटन स्थल जैसे मसूरी, हरिद्वार, ऋषिकेश पहुंचना और आसान हो जाएगा। वहीं अब इसके उद्घाटन को लेकर सुगबुगाहट तेज हो गई है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी और इसकी खासियत।

Delhi Dehradun Expressway के संचालन की डेट कंफर्म!

एनएचएआई यानि  (भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण) ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि “आगामी दिल्ली-देहरादून आर्थिक कॉरिडोर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र और उत्तराखंड के बीच यात्रा को नया रूप देने के लिए तैयार है, जो तेज, सुरक्षित और निर्बाध कनेक्टिविटी प्रदान करेगा। इस कॉरिडोर को सुचारू यातायात प्रवाह, सड़क सुरक्षा में सुधार और लोगों व सामान की कुशल आवाजाही को सुगम बनाने के साथ-साथ क्षेत्र में यातायात जाम को कम करने के लिए डिज़ाइन किया जा रहा है”।

वहीं अगर इसके उद्घाटन की बात करें अगले कुछ दिनों में यानि फरवरी के अंत में या मार्च के शुरूआत में एक्सप्रेसवे की शुरूआत हो  सकती है। इसे खुद पीएम मोदी हरी झंडी दिखाएंगे। हालांकि अभी तक इसे लेकर किसी प्रकार की अधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। लेकिन जल्द इसकी शुरूआत हो सकती है।

सहारनपुर समेत कई शहरों के साबित होने जा रहा है गेमचेंजर

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के शुरू होने से पश्चिमी यूपी के कई जिलों को जबरदस्त फायदा होने की उम्मीद है, जिसमे सहारनपुर, रूड़की, बागपत, मुजफ्फरनगर, शामली व अन्य जिलें शामिल है, जहां नए रेस्टोरेंट, होटल, मॉल, टैक्सी स्टैंड खुलने की उम्मीद है।

इसके साथ ही कुछ जगहों पर हॉर्न बजाने की पूर्ण मनाही है। इसके साथ ही एक्सप्रेसवे पर दो-पहिया मोटरसाइकिल और स्कूटर की एंट्री आमतौर पर प्रतिबंधित रहती है क्योंकि ये हाई-स्पीड लेन पर सुरक्षित नहीं चलते। ऑटोरिक्शा, ई-रिक्शा या किसी भी तरह के तीन-पहिया वाहनों का हाईवे पर चलना प्रतिबंधित रहेगा।

 

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026

कल का मौसम 30 March 2026

मार्च 29, 2026