---Advertisement---

EPFO: वेबसाइट का झंझट खत्म! इस एप की मदद से चुटकियों में निकलेगा पीएफ का पैसा, इन बातों का रखें विशेष ध्यान

EPFO ने पीएफ निकालने की प्रक्रिया को आसान बना दिया है। अब उमंग एप की मदद से बिना वेबसाइट झंझट के मिनटों में पीएफ क्लेम करें। जानें पूरी प्रक्रिया और जरूरी शर्तें।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अप्रैल 6, 2026 2:53 अपराह्न

EPFO
Follow Us
---Advertisement---

EPFO: नौकरीपेशा लोगों के लिए बचत का एक सबसे बढ़िया साधन है, वह है पीएफ, या यूं कहें कि इमरजेंसी के समय प्रोविडेंट फंड में जमा एक अहम भूमिका निभााता है। लेकिन कई बार खाताधारकों को पीएफ का पैसा निकालने में  काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कई बार EPFO की वेबसाइट में गड़बड़ी के कारण पैसा निकासी में काफी समय लग जाता है। आज हम इस लेख के माध्यम से एक ऐसा एप बताने जा रहे है, जिसकी मदद से आप आसानी से पीएफ का पैसा अप्लाई कर सकते है और पूरी प्रक्रिया के बाद कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) द्वारा पैसा आपके खाते में ट्रांसफर कर दिए जाएंगे। चलिए आपको बताते है कि इस एप के फायदें

ये एप चुटकियों में काम को करेगा पूरा

बड़ी संख्या में पीएफ खाताधारक वेबसाइट के माध्यम से फंड निकलाने की प्रक्रिया को पूरा करते है, जिसकी वजह से कई बार उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन संगठन द्वारा पहले उमंग एप को खाताधारकों के लिए लॉन्च किया गया था। इस एप की मदद से पासबुक देख सकते है।

पीएम पैसों की निकासी के लिए क्लेम कर सकते है। इसके अलावा क्लेम की गई प्रक्रिया को ट्रैक कर सकते है। साथ ही अपना यूएएनकार्ड को डाउनलोड कर सकते है। इस एप में कई अन्य प्रकार की सुविधाएं दी जा रही है, जिसमे – नियोक्ता केंद्रित सेवाएं, पेंशनर्स सेवाएं, चेहरे के माध्यम से यूएएन सेवाएं, इसके अलावा सामान्य सेवाएं भी मौजूद है।

उमंग एप से पीएफ के लिए ऐसे करें अप्लाई

  • UMANG App डाउनलोड करें (Play Store/App Store)
  • मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन करें।
  • EPFO सेक्शन में जाएं।
  • UAN (Universal Account Number) डालें।
  • OTP से वेरिफिकेशन करें।
  • “Raise Claim” ऑप्शन चुनें।
  • बैंक डिटेल कन्फर्म करें।
  • क्लेम सबमिट करें।
  • कुछ ही दिनों में पैसा सीधे आपके बैंक अकाउंट में आ जाएगा।

नियोक्ता इन बातों को ना करें इग्नोर – EPFO

अगर आप पीएफ का पैसा निकालने की सोच रहे है तो ध्यान रहें आपका यूएएन एक्टिव होना चाहिए। इसके अलावा ये आधार और पैन कार्ड से लिंक होना चाहिए। साथ ही केवाईसी प्रक्रिया भी पूरी तरह से अपडेट होना चाहिए। इसके अलावा मोबाइल नंबर आधार से लिंक होना चाहिए। अगर इनमे में किसी में भी खामियां पाई जाती है तो आप पीएफ के पैसे के लिए अप्लाई नहीं कर पाएंगे। कई बार इन्हीं सब के कारण EPFO द्वारा अप्लाई किए हुए पीएफ को कैंसिल कर दिया जाता है।

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Mohan Yadav

अप्रैल 6, 2026

Noida International Airport

अप्रैल 6, 2026

Mohan Yadav

अप्रैल 6, 2026

Bhagwant Mann

अप्रैल 6, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 6, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 6, 2026