---Advertisement---

Gold Rate Today: शादी का सीजन शुरू होने से पहले सोने-चांदी की कीमतों ने भरी उड़ान, जानें आपके शहर में कहां पहुंचे दाम

Gold Rate Today: सोने चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी हैं। आज एक बार फिर सोने-चांदी की कीमतों में इजाफा देखने को मिला है। आज सोने की कीमतों में 430 रुपए प्रति 10 ग्राम की बढ़त देखने को मिली है और चांदी की कीमतों में 800 रुपए प्रति किलोग्राम का उछाल देखने को मिल रहा ...

Read more

Avatar of Deepika Pandey

By: Deepika Pandey

Published: जनवरी 8, 2023 7:00 पूर्वाह्न

Gold Rate Today
Follow Us
---Advertisement---

Gold Rate Today: सोने चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी हैं। आज एक बार फिर सोने-चांदी की कीमतों में इजाफा देखने को मिला है। आज सोने की कीमतों में 430 रुपए प्रति 10 ग्राम की बढ़त देखने को मिली है और चांदी की कीमतों में 800 रुपए प्रति किलोग्राम का उछाल देखने को मिल रहा है। इस बदलाव के बाद सोने की कीमत 55960 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमत 71800 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई है। इसके साथ ही उम्मीद जताई जा रही है कि शादी के सीजन में सोने-चांदी की कीमतों में और भी इजाफा देखने को मिल सकता है।

Also Read: अगर लेना चाहते हैं Loan और खराब है Cibil Score, ऐसे सुधारें सिबिल स्कोर और कराएं अप्रूव

IBJA पर क्या है सोने-चांदी के दाम

IBJA के अनुसार कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन सोने-चांदी की कीमतों में 3 रुपए की बढ़ोतरी हुई। तब सुबह के समय सोने की कीमत 55584 रुपए प्रति 10 ग्राम थी जो शाम 3 रुपए बढ़कर 55587 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं चांदी की कीमत 67591 रुपए प्रति किलोग्राम थी जो शाम को बढ़कर 67888 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई है।

Gold PurityRate as per 10 Grams
99.9 Purity (24 Carat) Rs. 55587
91.6  Purity (22 Carat)Rs. 50918
75.0 Purity (18 Carat)Rs. 41690

ऑलटाइम हाई से कितना सस्ता है सोना और चांदी

सोना अपने ऑलटाइम हाई से लगभग 240 रुपए प्रति 10 ग्राम सस्ता बिक रहा है। आपको बता दें कि सोने ने अगस्त 2020 में अपना ऑलटाइम हाई बनाया था। उस वक्त सोना 56200 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अपने उच्चतम स्तर से करीब 8180 रुपए प्रति किलो की दर से सस्ती मिल रही है। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलोग्राम है।

ऐसे जानें सोने की शुद्धता

अगर आप सोने की शुद्धता जांचना चाहते हैं तो इसके लिए सरकार की ओर से एक ऐप बनाया गया है। BIS Care App जिससे ग्राहक सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं। इस ऐप के जरिए आप न सिर्फ सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं, बल्कि इससे जुड़ी शिकायत भी कर सकते हैं।

मिस कॉल देकर ऐसे जानें सोने का लेटेस्ट प्राइस

गोल्ड के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। इस नंबर पर मिसकॉल देने के कुछ ही देर बाद आपको एसएमएस (SMS) के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके साथ ही लगातार अपडेट्स या जानकारी के लिए www.ibja.com या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

देश के बड़े शहरों में Gold Price और Silver Price

City22K Gold in Rupees24K Gold in RupeesSilver in Rupees
चेन्नई522105696074400
मुंबई513005596071800
दिल्ली514505611071800
कोलकाता513005596071800
बंगलुरू513505601074400
हैदराबाद513005596074400
पुणे513005596071800
अहमदाबाद513505601071800
सूरत513505601071800
जयपुर514505611071800
लखनऊ514505611071800
पटना513505601071800
नागपुर513005596071800
चंडीगढ़514505611071800
भुवनेश्वर513005596074400

डिस्क्लेमर: उपर्युक्त जानकारी यहां केवल सूचना हेतु दी गई है। ज्ञात हो कि मार्केट में निवेश करना जोखिम भरा काम है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट की सलाह लें। DNP News Network के द्वारा यहां किसी को भी पैसा लगाने की सलाह नहीं दी जाती है। किसी भी आर्थिक नुकसान के लिए DNP News Network उत्तरदायी नहीं होगा।

ये भी पढें: SYL Dispute को लेकर  CM खट्टर और CM मान की बैठक आज, केंद्रिय मंत्री के सामने रखेंगे अपना-अपना पक्ष

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Elon Musk

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

Vande Mataram

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026