---Advertisement---

Gold Rate Today: शादी सीजन से पहले सोने-चांदी की कीमतों ने छुआ आसमान, जानें क्या हैं सर्राफा बाजार के हाल

Gold Rate Today: जल्द ही एक बार फिर शादियों के सीजन की शुरुआत होने वाली है। ऐसे में लोग सोने-चांदी की काफी खरीदारी करते हैं। अगर आज के दिन आप सोना-चांदी खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आज खरीदारी करना महंगा पड़ सकता है। दरअसल आज सोने की कीमतों में 110 रुपए की बढ़त दर्ज ...

Read more

Avatar of Deepika Pandey

By: Deepika Pandey

Published: जनवरी 13, 2023 7:00 पूर्वाह्न

Gold Rate Today
Follow Us
---Advertisement---

Gold Rate Today: जल्द ही एक बार फिर शादियों के सीजन की शुरुआत होने वाली है। ऐसे में लोग सोने-चांदी की काफी खरीदारी करते हैं। अगर आज के दिन आप सोना-चांदी खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आज खरीदारी करना महंगा पड़ सकता है। दरअसल आज सोने की कीमतों में 110 रुपए की बढ़त दर्ज की गई है जिसके बाद सोने की कीमत 56070 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गई है। इसके अलावा चांदी की कीमतों में भी आज इजाफा देखने को मिला है। आज चांदी की कीमतों में 400 रुपए प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी हुई है जिसके बाद चांदी की कीमत 71900 रुपए प्रति किलोग्राम पहुंच गई हैं।

ये भी पढ़ें: POST OFFICE PPF SCHEME: सिर्फ 417 रुपये का निवेश बना देगा करोड़पति, फटाफट जानिए स्कीम की पूरी जानकारी

IBJA पर क्या है सोने-चांदी के दाम

IBJA के अनुसार आज सुबह के मुकाबले सोना-चांदी गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। आज सुबह सोने की कीमत 56110 रुपए प्रति 10 ग्राम थी जो शाम को कम होकर 56097 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है। इसके अलावा आज सुबह चांदी की कीमत 68025 रुपए प्रति किलोग्राम थी जो शाम को 67963 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई है।

Gold PurityRate as per 10 Grams
99.9 Purity (24 Carat) Rs. 56097
91.6  Purity (22 Carat)Rs. 51385
75.0 Purity (18 Carat)Rs. 42073

ऑलटाइम हाई से कितना सस्ता है सोना और चांदी

फिलहाल सोना अपने ऑलटाइम हाई से करीब 130 रुपए सस्ता बिक रहा है। आपको बता दें कि सोने ने अगस्त 2020 में अपना ऑलटाइम हाई बनाया था। उस वक्त सोना 56200 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अपने उच्चतम स्तर से करीब 8080 रुपए प्रति किलो की दर से सस्ती मिल रही है। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपए प्रति किलोग्राम है।

ऐसे जानें सोने की शुद्धता

अगर आप सोने की शुद्धता जांचना चाहते हैं तो इसके लिए सरकार की ओर से एक ऐप बनाया गया है। BIS Care App जिससे ग्राहक सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं। इस ऐप के जरिए आप न सिर्फ सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं, बल्कि इससे जुड़ी शिकायत भी कर सकते हैं।

मिस कॉल देकर ऐसे जानें सोने का लेटेस्ट प्राइस

गोल्ड के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। इस नंबर पर मिसकॉल देने के कुछ ही देर बाद आपको एसएमएस (SMS) के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके साथ ही लगातार अपडेट्स या जानकारी के लिए www.ibja.com या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

देश के बड़े शहरों में Gold Price और Silver Price

City22K Gold in Rupees24K Gold in RupeesSilver in Rupees
चेन्नई523605712074000
मुंबई514005607071900
दिल्ली515505622071900
कोलकाता514005607071900
बंगलुरू514505612074000
हैदराबाद514005607074000
पुणे514005607071900
अहमदाबाद514505612071900
सूरत514505612071900
जयपुर515505622071900
लखनऊ515505622071900
पटना514505612071900
नागपुर514005607071900
चंडीगढ़515505622071900
भुवनेश्वर514005607074000

डिस्क्लेमर: उपर्युक्त जानकारी यहां केवल सूचना हेतु दी गई है। ज्ञात हो कि मार्केट में निवेश करना जोखिम भरा काम है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट की सलाह लें। DNP News Network के द्वारा यहां किसी को भी पैसा लगाने की सलाह नहीं दी जाती है। किसी भी आर्थिक नुकसान के लिए DNP News Network उत्तरदायी नहीं होगा।

Also Read- INDIAN RAILWAYS: कोहरे और लुढ़कते पारे ने बरपा कहर, भारतीय रेलवे ने 325 ट्रेनों को किया रद्द

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 12, 2026

Ganga Expressway

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

Elon Musk

फ़रवरी 12, 2026