---Advertisement---

Gold-Silver Price Today : दिल्ली से लेकर लखनऊ तक में बदल गए सोने-चांदी के भाव, खरीदने से पहले करें चेक

Gold-Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में काफी बदलाव हो गया है। ऐसे में आप घर से निकलने से पहले इस नंबर या फिर साइट पर जाकर इनके ताजा दाम चेक कर सकते हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: दिसम्बर 7, 2023 7:00 पूर्वाह्न

Gold Silver Price Today
Follow Us
---Advertisement---

Gold-Silver Price Today : सर्दी शुरु होते ही शादियों का सीजन भी शुरु हो जाता है। ऐसे में लोग जमकर सोना-चांदी या फिर अन्य आभूषणों को खरीदते हैं। यही वजह है कि, इस सीजन में अकसर कीमती धातुओं के दाम बढ़ जाते हैं। अगर आपका भी सोना या फिर चांदी खरीदने का मन है तो इनके ताजा दाम घर से निकलने से पहले आपको जरुर जानने चाहिए। क्योंकि 7 दिसंबर को सोने और चांदी के दाम बदल चुके हैं।

सोने-चांदी के दामों में हुआ बदलाव

आपको बता दें, सोने और चांदी के दामों में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी सोमवार को हुई थी। उसके बाद 63000 प्रति 10 ग्राम के आस-पास इसकी कीमत चल रही थी। साउथ में सोना इस समय 63000 से ज्यादा कीमत पर बिक रहा है तो, वहीं दिल्ली एनसीआर में इसकी कीमत 62000 के आस-पास है। चांदी की कीमत 80 हजार को पार गई थी। लेकिन अब 78 हजार प्रति किलो से कुछ ज्यादा दाम पर बिक रही है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की तरफ से जारी किए गए नए दामों में इनकी कीमत में बदलाव देखने को मिला। 24 कैरेट सोने प्रति 10 ग्राम 62287 रुपए की दर से बिक रहा है।

दिल्ली सहित इन शहरों में बदले दाम

बुद्धवार को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने के दामों में कुछ कमी देखी गई जिसके बाद भारत में सोना 400 रुपए कम हो गया और मार्केट में सोने के दाम 63250 प्रति 10 ग्राम पर बंद हुए। दिल्ली में इस समय सोना 62,820 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा है। वहीं, मुम्बई में इसकी कीमत 62,670  रुपए प्रति 10 ग्राम है। इसके साथ ही लखनऊ में 62,820 रुपए प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा है।

यहां से करें चेक

इंडियन बुलियन ज्वेलर्स के हेल्पलाइन नंबर 8955664433 या फिर https://ibjarates.com/ साइट पर जाकर सोने और चांदी के दामों की ताजा अपडेट ले सकते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rule Changes From October 2026

अक्टूबर 1, 2026

Lucknow News

सितम्बर 24, 2026

Vande Bharat Sleeper Train

सितम्बर 24, 2026

Tata Sons Controversy

सितम्बर 21, 2026

8th Pay Commission

सितम्बर 20, 2026

Lucknow News

सितम्बर 19, 2026