---Advertisement---

Gold-Silver Price Today: त्योहारी मौसम में सोने और चांदी के भाव सातवें आसमान पर पहुंचे, जानें दिल्ली सहित बड़े शहरों के ताजा भाव

Gold-Silver Price Today: भारतीय सर्राफा बाजार में आज 21 अक्टूबर शनिवार को चांदी के दाम में स्थिरता देखने को मिली है। आज चांदी प्रति किग्रा 74,100 के भाव से ओपन हुआ। जबकि 22 कैरेट का सोना प्रति 10 ग्राम 56,550 रुपए के भाव से खुला।

Avatar of Saurabh Mall

By: Saurabh Mall

Published: अक्टूबर 21, 2023 6:30 अपराह्न

Gold-Silver Price Today
Follow Us
---Advertisement---

Gold-Silver Price Today: दक्षिण भारत के बड़े शहरों में आज सोने और चांदी के भाव सातवें आसमान पर रहे। मदुरै, चेन्नई सहित कोयंबटूर में गोल्ड और सिल्वर के दाम सबसे हाई रहे। इसके अपेक्षा पूर्वोत्तर के बड़े शहरों में धातुओं के दाम में कमी देखी गई। राजधानी दिल्ली में सोने के दाम में हल्की बढ़ोतरी हुई तो वहीं चांदी स्थिर रहा। 

आज 21 अक्टूबर (शनिवार) को 22 कैरेट का सोना प्रति 10 ग्राम 56,550 रुपए के भाव से खुला। जबकि 24 कैरेट गोल्ड का दाम 61,690 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। देखा जाए तो सोने के दाम में 700 रुपए की बढ़ोतरी देखने को मिली है। वहीं चांदी के दाम कुछ शहरों में स्थिर रहे।

सोने के दाम में हल्की बढ़ोतरी 

शहर22 कैरेट (10 ग्राम)24 कैरेट ( 10 ग्राम)
चेन्नई56,60061,750
मुंबई56,40061,530
नई दिल्ली56,45061,690
कोलकाता56,40061,530
अहमदाबाद56,45061,580

दिल्ली में चांदी के दाम स्थिर 

भारतीय सर्राफा बाजार में आज 21 अक्टूबर शनिवार को चांदी के दाम में स्थिरता देखने को मिली है। आज चांदी प्रति किग्रा 74,100 के भाव से ओपन हुआ। जबकि देखा जाए तो कल चांदी का रेट प्रति किग्रा 73,100 रुपए ही था। ऐसे में आज चांदी के दाम में कोई भी बढ़ोतरी नहीं हुई है।  

बड़े शहरों में चांदी के दाम

चेन्नई – 77,500 प्रति kg

मुंबई – 74,100 प्रति kg

नई दिल्ली – 74,100 प्रति kg

कोलकाता – 74,100 प्रति kg

बैंगलोर – 73,500 प्रति kg

अहमदाबाद – 74,100 प्रति kg

लखनऊ – 74,100 प्रति kg

जयपुर – 74,100 प्रति kg

हैदराबाद – 77,500 प्रति kg

मदुरै – 77,500 प्रति kg

इस ऑफिशियल साइट से करें रेट चेक भारत में हर दिन सोने -चांदी के दामों में उतार-चढ़ाव देखने को मिलते हैं। ऐसे में लोग बदले हुई सोने चांदी के दामों को जानने के लिए इच्छुक होते हैं। उपभोक्ता इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इनके बदली हुई कीमत को चेक कर सकते हैं या यहां पर दिए गए लिंक पर https://ibjarates.com/ भी क्लिक कर सकते हैं। इसके अलावा ग्राहक इस नंबर 8955664433 पर एक मिस्ड कॉल करके भी ने रेट्स का पता लगा सकते हैं।

डिस्क्लेमर: उपर्युक्त जानकारी यहां केवल सूचना हेतु दी गई है। ज्ञात हो कि मार्केट में निवेश करना जोखिम भरा काम है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट की सलाह लें। DNP News Network/Website/Writer के द्वारा यहां किसी को भी पैसा लगाने की सलाह नहीं दी जाती है। किसी भी आर्थिक नुकसान के लिए DNP News Network/Website/Writer उत्तरदायी नहीं होगा।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Saurabh Mall

Saurabh Mall

सौरभ कुमार मल्ल बीते 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया केंद्रीय विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में P.G. की पढ़ाई की है। उन्होंने अपनी शुरुआत दैनिक भास्कर (इंटर्नशिप) से किया है। यह कई और चैनलों में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल सौरभ DNP India Hindi वेबसाइट में बतौर कंटेंट राइटर (पॉलिटिकल, क्राइम और इंटरनेशनल) डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

ChatGPT

फ़रवरी 28, 2026

DGCA

फ़रवरी 27, 2026

PM Modi Israel Visit

फ़रवरी 27, 2026

Vande Bharat Train

फ़रवरी 26, 2026

Delhi Katra Expressway

फ़रवरी 26, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 26, 2026