---Advertisement---

Gold Silver Price Today : नए साल के पहले ही हफ्ते सोने और चांदी की चमक पड़ी फीकी, गिरे दाम

Gold Silver Price Today : सोने और चांदी के दाम कम हो गए हैं। आप घर पर भी इन्हें चेक कर सकते हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जनवरी 5, 2024 7:00 पूर्वाह्न

Gold-Silver Price Today
Follow Us
---Advertisement---

Gold Silver Price Today : नया साल शुरु हो चुका है । ऐसे में अगर आप भी कुछ सोने और चांदी के आभूषण खरीदने की सोच रहे हैं तो इन्हें खरीदने से पहले इनके दाम जरुर जान लें। क्योंकि पिछले कई दिनों से इनके दामों में काफी उतार और चढ़ाव देखने के मिल रहा है। ऐसे में आपके लिए सबसे अच्छी खबर ये है कि, सोने और चांदी की चमक फीकी पड़ गई है। 5 जनवरी 2024 को इनके दाम कम हो गए हैं। ऐसे में गोल्ड और सिल्वर खरीदने का आपके पास सबसे अच्छा मौका है।

सोने और चांदी के ताजा दाम

सोना इस समय 62 हजार प्रति 10 ग्राम से काफी ऊपर चल रहा है। 62809 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से 24 कैरेट सोना मिल रहा है। इससे पहले इसकी कीमत 63013 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। इस तरह सोने के दामों में काफी गिरावट आयी है। वहीं, चांदी की कीमत पर नजर डालें तो ये 71744 रुपये प्रति किलो की दर से बिक रही है। चांदी इससे पहले 75 हजार प्रति किलो से लेकर 79 हजार प्रति किलो तक बिक रही थी। लेकिन अब इसके दामों में थोड़ी नरमी दिख रही है। इसलिए गोल्ड और सिल्वर खरीदने का ये एक अच्छा विकल्प है।

सोने की शुद्धता की जांच

सोना खरीदते हुए आप शुद्धता जरुर चेक कर लें। इसके लिए आपको
आभूषणों पर बने ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस) हॉलमार्क को देखना होगा। वहीं, 24 कैरेट सोने पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, और 18 कैरेट पर 750 नंबर लिखे होते हैं। जिनसे आप इनकी शुद्धता की जांच कर सकते हैं।

घर पर भी कर सकते हैं चेक

इनके दामों को चेक करने के लिए आप 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। इसके साथ ही इनके ताजा दामों को पता कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आप आधिकारिक साइट www.ibja.co या ibjarates.com पर जाकर भी ताजा दामों को जान सकते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rule Changes From October 2026

अक्टूबर 1, 2026

Lucknow News

सितम्बर 24, 2026

Vande Bharat Sleeper Train

सितम्बर 24, 2026

Tata Sons Controversy

सितम्बर 21, 2026

8th Pay Commission

सितम्बर 20, 2026

Lucknow News

सितम्बर 19, 2026