---Advertisement---

Gold Silver Price Today : हफ्ते के आखिरी दिन सोना पड़ा फीका और चांदी की बढ़ी चमक, यहां जानें आज के ताज़ा दाम

Gold Silver Price Today : हफ्ते के आखिरी दिन सोने और चांदी दामों में काफी बदलाव आ गया है. आप इन्हें घर पर भी चेक सकते हैं.

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जनवरी 6, 2024 7:00 पूर्वाह्न | Updated: जनवरी 6, 2024 12:02 अपराह्न

Gold-Silver Rates Price
Follow Us
---Advertisement---

Gold Silver Price Today : साल के पहले हफ्ते का आज आखिरी दिन है। ऐसे में अगर आप गोल्ड और सिल्वर के आभूषण खरीदने की सोच रहे हैं तो घर से निकलने से पहले इनके ताजा दाम जरुर जान लें। आपको बता दें, गोल्ड और सिल्वर के दामों में काफी उतार और चढ़ाव देखने को मिलता रहता है। ऐसे में कभी इसके दाम बढ़ जाते हैं तो कभी कम हो जाते हैं। आज शनिवार को गोल्ड और स्लिवर के दामों में काफी बदलाव देखने को मिल रहा है। आज सोने के दामों में काफी कमी देखने को मिल रही है। वहीं चांदी महंगी हो गई हैा।

सोने और चांदी के दामों में बदलाव

24 कैरेट सोना 62655 रुपए प्रति 10 ग्राम की दर से आज बिक रहा है। वहीं, चांदी 71793 रुपये प्रति किलो की दर से बिक रही है। ऐसे में चांदी के दामों मे थोड़ा उछाल देखने को मिला है। गोल्ड और सिल्वर के दाम अलग-अलग राज्यों में बदले हुए हो सकते हैं। ये दाम इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की तरफ से जारी किए गए हैं।

शुद्धता की जांच

सोना खरीदते हुए आपको इसकी शुद्धता की जांच जरुर करनी चाहिए। इसके लिए आप आभूषणों पर बने ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस) हॉलमार्क को देख सकते हैं। इसके साथ ही 24 कैरेट सोने पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, और 18 कैरेट पर 750 नंबर लिखे होते हैं। जिनसे आप इनकी शुद्धता की पहचान कर सकते हैं।

ताजा दाम यहां करें चेक

इनके दामों को आप घर पर भी चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देना होगा। जिसके बाद आपको 22 और 24 कैरेट के सोने के दामों के बारे में SMS के द्वारा पता चल जाएगा। वहीं आप www.ibja.com या ibjarates.com की आधिकारिक साइट पर भी जाकर इनके ताजा दामों की जानकारी ले सकते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rule Changes From October 2026

अक्टूबर 1, 2026

Lucknow News

सितम्बर 24, 2026

Vande Bharat Sleeper Train

सितम्बर 24, 2026

Tata Sons Controversy

सितम्बर 21, 2026

8th Pay Commission

सितम्बर 20, 2026

Lucknow News

सितम्बर 19, 2026