---Advertisement---

Gold-Silver Price Today: सोने और चांदी के दामों में हुई हल्की बढ़ोतरी, जानें अपने सिटी के ताजा भाव 

Gold-Silver Price Today: इस हफ्ते भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी (Gold-Silver Price) दामों काफी उतार चढ़ाव देखने को मिला। देखा जाए तो 4 और 5 अगस्त को सोने के दाम स्थिर थे। जबकि चांदी के भाव में काफी हद तक गिरावट देखने को मिली थी। ऐसे में फिर एक बार 6 अगस्त रविवार ...

Read more

Avatar of Saurabh Mall

By: Saurabh Mall

Published: अगस्त 6, 2023 7:00 पूर्वाह्न

Gold-Silver Price Today
Follow Us
---Advertisement---

Gold-Silver Price Today: इस हफ्ते भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी (Gold-Silver Price) दामों काफी उतार चढ़ाव देखने को मिला। देखा जाए तो 4 और 5 अगस्त को सोने के दाम स्थिर थे। जबकि चांदी के भाव में काफी हद तक गिरावट देखने को मिली थी। ऐसे में फिर एक बार 6 अगस्त रविवार को सोने और चांदी के दामों में इजाफा हुआ है। 

आइए जानते हैं, कि आखिरकार अब भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी के भाव में कितनी बढ़ोतरी देखने को मिली हैं?

गोल्ड के भाव में हुआ इजाफा

बता दें कि पिछले दो दिनों से गोल्ड के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ। ऐसे में आज (रविवार) 22 कैरट सोने के दाम में प्रति 10 ग्राम 200 रुपए का इजाफा हुआ। वहीं 24 कैरट सोने के दाम में प्रति 10 ग्राम 210 रुपए का इजाफा हुआ।

खबरों की मानें तो आज भी रविवार को को 22 कैरट गोल्ड का भाव इंडियन मार्केट में प्रति 10 ग्राम 55,300 रुपए के भाव से खुला। वहीं बात की जाए 24 कैरट गोल्ड की तो प्रति 10 ग्राम सोने का दाम 60,310 रुपए के भाव से खुला। 

भारत के मुख्य शहरों में सोने के रेट आज प्रति 10 ग्राम कुछ इस प्रकार हैं–

शहर 24 कैरेट ( 10 ग्राम)22 कैरेट (10 ग्राम)
दिल्ली6031055300
कोलकाता6016055150
मुंबई6016055150
चेन्नई6060055550
अहमदाबाद6021055200

भारतीय सर्राफा बाजार में चांदी के भाव ?

बता दें कि इंडियन मार्केट (सर्राफा बाजार) में चांदी का रेट में गुरुवार से ही काफ़ी गिरावट देखने को मिल रही थी। ऐसे में आज रविवार को चांदी के दामों में हल्की उछाल देखने को मिली है। 

बता दें कि आज चांदी (रविवार) 6 अगस्त को चांदी प्रति 100 ग्राम 7,510 रुपए के दामों के साथ खुला है। जबकि शनिवार को भारतीय सर्राफा बाजार में चांदी प्रति 100 ग्राम 7,480 रुपए के दामों पर खुली थी। इसका मतलब यह है कि कल के मुकाबले आज चांदी प्रति 100 ग्राम 30 रुपए महंगा हो गया है।

अब आइए जानते हैं कि आखिरकार भारतीय सर्राफा बाजार में चांदी के दामों को लेकर आपके शहर में कितना प्राइज है।

बात करें भारत के मुख्य शहरों की तो यहां चांदी के रेट आज प्रति किलोग्राम कुछ इस प्रकार हैं–

चेन्नई – 78500 प्रति kg

मुंबई– 75100 प्रति kg

नई दिल्ली– 75100 प्रति kg

कोलकाता– 75100 प्रति kg

बैंगलोर – 74500 प्रति kg

अहमदाबाद – 75100 प्रति kg

लखनऊ – 75100 प्रति kg

जयपुर – 75100 प्रति kg

इस ऑफिशियल साइट से करें रेट चेक भारत में हर दिन सोने -चांदी के दामों में उतार -चढाव देखने को मिलते हैं। ऐसे में लोग बदले हुई सोने चांदी के दामों को जानने के लिए इच्छुक होते हैं। उपभोक्ता इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इनके बदली हुई कीमत को चेक कर सकते हैं या यहां पर दिए गए लिंक पर https://ibjarates.com/ भी क्लिक कर सकते हैं। इसके अलावा ग्राहक इस नंबर 8955664433 पर एक मिस्ड कॉल करके भी ने रेट्स का पता लगा सकते हैं।

डिस्क्लेमर: उपर्युक्त जानकारी यहां केवल सूचना हेतु दी गई है। ज्ञात हो कि मार्केट में निवेश करना जोखिम भरा काम है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट की सलाह लें। DNP News Network/Website/Writer के द्वारा यहां किसी को भी पैसा लगाने की सलाह नहीं दी जाती है। किसी भी आर्थिक नुकसान के लिए DNP News Network/Website/Writer उत्तरदायी नहीं होगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Saurabh Mall

Saurabh Mall

सौरभ कुमार मल्ल बीते 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया केंद्रीय विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में P.G. की पढ़ाई की है। उन्होंने अपनी शुरुआत दैनिक भास्कर (इंटर्नशिप) से किया है। यह कई और चैनलों में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल सौरभ DNP India Hindi वेबसाइट में बतौर कंटेंट राइटर (पॉलिटिकल, क्राइम और इंटरनेशनल) डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Noida International Airport

मई 13, 2026

Lucknow News

मई 12, 2026

CM Yogi Adityanath

मई 12, 2026

PM Modi

मई 12, 2026

H-1B Visa

मई 10, 2026

Hampton Sky Realty limited

मई 9, 2026