---Advertisement---

Gold-Silver Price Today: इस सप्ताह सोना और चांदी के दामों में देखा गया अंतर, जानें अपने सिटी की लेटेस्ट कीमत 

Gold-Silver Price Today: भारतीय सर्राफा बाजार में इस सप्ताह सोने और चांदी के दाम में काफी उतार–चढ़ाव देखने को मिला। वहीं इस सप्ताह गोल्ड के दाम में काफी गिरावट देखने को मिली। जबकि चांदी हल्की गिरावट और हल्की बढ़ोतरी के साथ सप्ताह भर अच्छी स्थिति में बना रहा। जानकारी के मुताबिक आज रविवार को गोल्ड ...

Read more

Avatar of Saurabh Mall

By: Saurabh Mall

Published: अगस्त 20, 2023 7:00 पूर्वाह्न

Gold-Silver Price Today
Follow Us
---Advertisement---

Gold-Silver Price Today: भारतीय सर्राफा बाजार में इस सप्ताह सोने और चांदी के दाम में काफी उतार–चढ़ाव देखने को मिला। वहीं इस सप्ताह गोल्ड के दाम में काफी गिरावट देखने को मिली। जबकि चांदी हल्की गिरावट और हल्की बढ़ोतरी के साथ सप्ताह भर अच्छी स्थिति में बना रहा।

जानकारी के मुताबिक आज रविवार को गोल्ड के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ। आज सोना बीते कल के तरह ही प्रति 10 ग्राम 54,250 रुपए की भाव से खुला। 

ऐसे में देखा जाए तो सोना खरीदने वाले ग्राहकों के लिए बहुत बढ़िया खबर निकल कर सामने आ रही है। बता दें कि शुक्रवार से ही सोना भारतीय सर्राफा बाजार में गिरावट के साथ कम दामों में उपलब्ध है। उस दौरान 22 कैरट सोना प्रति 100 ग्राम 54,250 रुपए के भाव से खुला था। वहीं 24 कैरट गोल्ड का दाम प्रति 100 ग्राम 59,170 के भाव से खुला था। जो कि आज भी जस का तस बना हुआ है।

भारत के मुख्य शहरों में सोने के रेट आज प्रति 10 ग्राम कुछ इस प्रकार हैं–

शहर 22 कैरेट (10 ग्राम)24 कैरेट ( 10 ग्राम)
चेन्नई5450059450
मुंबई5410059020
दिल्ली5425059170
कोलकाता5410059020
अहमदाबाद5415059070

भारतीय सर्राफा बाजार में चांदी फिर हुई महंगी 

बता दें भारतीय सर्राफा बाजार में चांदी के दाम में हल्की गिरावट देखने को मिली है। देखा जाए तो एक तरफ सोना सस्ता हो रहा है, तो वहीं चांदी के दाम में आए दिन परिवर्तन देखने को मिल रहे हैं। कल चांदी के रेट में काफी उछाल देखी गई थी। तब चांदी प्रति किलो के हिसाब से 1000 रुपए की बढ़ोतरी हुई थी। 

बता दें कि आज चांदी प्रति किलो में 200 रुपए की गिरावट देखी गई है। आज चांदी प्रति किलो 73300 रुपए के भाव से खुला। ऐसे में देखा जाए तो आज चांदी प्रति 100 ग्राम 7330 रुपए के भाव से खुला।

बात करें भारत के मुख्य शहरों की तो यहां चांदी के रेट आज प्रति किलोग्राम कुछ इस प्रकार हैं–

चेन्नई – 76500 प्रति kg

मुंबई– 73300 प्रति kg

नई दिल्ली– 73300 प्रति kg

कोलकाता– 73300 प्रति kg

बैंगलोर – 72500 प्रति kg

अहमदाबाद – 73300 प्रति kg

लखनऊ – 73300 प्रति kg

जयपुर – 73300 प्रति kg

इस ऑफिशियल साइट से करें रेट चेक भारत में हर दिन सोने -चांदी के दामों में उतार-चढ़ाव देखने को मिलते हैं। ऐसे में लोग बदले हुई सोने चांदी के दामों को जानने के लिए इच्छुक होते हैं। उपभोक्ता इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इनके बदली हुई कीमत को चेक कर सकते हैं या यहां पर दिए गए लिंक पर https://ibjarates.com/ भी क्लिक कर सकते हैं। इसके अलावा ग्राहक इस नंबर 8955664433 पर एक मिस्ड कॉल करके भी ने रेट्स का पता लगा सकते हैं।

डिस्क्लेमर: उपर्युक्त जानकारी यहां केवल सूचना हेतु दी गई है। ज्ञात हो कि मार्केट में निवेश करना जोखिम भरा काम है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट की सलाह लें। DNP News Network/Website/Writer के द्वारा यहां किसी को भी पैसा लगाने की सलाह नहीं दी जाती है। किसी भी आर्थिक नुकसान के लिए DNP News Network/Website/Writer उत्तरदायी नहीं होगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Saurabh Mall

Saurabh Mall

सौरभ कुमार मल्ल बीते 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया केंद्रीय विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में P.G. की पढ़ाई की है। उन्होंने अपनी शुरुआत दैनिक भास्कर (इंटर्नशिप) से किया है। यह कई और चैनलों में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल सौरभ DNP India Hindi वेबसाइट में बतौर कंटेंट राइटर (पॉलिटिकल, क्राइम और इंटरनेशनल) डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Noida International Airport

मई 13, 2026

Lucknow News

मई 12, 2026

CM Yogi Adityanath

मई 12, 2026

PM Modi

मई 12, 2026

H-1B Visa

मई 10, 2026

Hampton Sky Realty limited

मई 9, 2026