---Advertisement---

Gold-Silver Rate Today: सोने-चांदी की खरीदारी पड़ सकती है जेब पर भारी, जानें कीमतों में कितना आया उछाल

सोने-चांदी की खरीदारी करना आज आपकी जेब पर भारी पड़ सकता है। वैसे तो कल सुबह को मुकाबले शाम को IBJA पर कीमतों में गिरावट देखने को मिली लेकिन सर्राफा बाजार में कीमतोंं ने लगातार उछाल मारा है।

Avatar of Deepika Pandey

By: Deepika Pandey

Published: मार्च 15, 2023 7:00 पूर्वाह्न

Gold-Silver Rate Today
Follow Us
---Advertisement---

Gold-Silver Rate Today: अगर आज के दिन आप सोने-चांदी की खरीदारी करना चाहते हैं तो बता दें कि आज के दिन खरीदारी पड़ सकती है आपकी जेब पर भारी क्योंकि आज सोने-चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। बीते कारोबारी दिन सोने की कीमतों में 760 रुपए का उछाल देखने को मिला है जिसके बाद सोने की कीमत 57980 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई हैं। वहीं चांदी की कीमतों में 2500 रुपए का उछाल देखने को मिला, जिसके बाद चांदी की कीमत 68500 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है।

IBJA पर सोने-चांदी का हाल

IBJA पर कल सुबह के मुकाबले शाम को सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। कल सुबह सोने की कीमत 57772 रुपए प्रति 10 ग्राम थीं जो शाम को कम होकर 57605 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। वहीं कल सुबह चांदी की कीमत 66621 रुपए प्रति किलोग्राम थीं जो शाम को कम होकर 66176 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई हैं।

Gold PurityRate as per 10 Grams
99.9 Purity (24 Carat)Rs. 57,605
91.6 Purity (22 Carat)Rs. 52,766
75.0 Purity (18 Carat)Rs. 43,204

ये भी पढ़ें: AAJ KA PANCHANG: मंगलवार के दिन ग्रह-नक्षत्रों की कैसी रहेगी स्थिति, जानें आज का पंचांग

ऑलटाइम हाई से कितना सस्ता है सोना-चांदी

बता दें कि सोने का ऑलटाइम हाई 2 फरवरी 2023 को बना था और उस समय सोने की कीमत लगभग 58470 रुपए प्रति 10 ग्राम थीं। आज सोने की कीमत 57980 रुपए प्रति 10 ग्राम है जो ऑलटाइम हाई से लगभग 490 रुपए कम है। वहीं चांदी की बात करें तो बता दें कि चांदी का अब तक का ऑलटाइम हाई 79980 रुपए प्रति किलोग्राम रहा है। आज चांदी की कीमत 68500 रुपए प्रति किलोग्राम है। इस अनुसार आज की कीमत ऑलटाइम हाई से लगभग 11480 रुपए कम है।

ऐसे जांचें सोने की शुद्धता

अगर आप सोने की शुद्धता की जांच करना चाहते हैं तो आप BIS Care App का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप इस ऐप की मदद से सोने की गुणवत्ता जांचने के साथ ही सोने की गुणवत्ता से जुड़ी शिकायत भी दर्ज करा सकते हैं।

इस नंबर पर मिस कॉल देकर जानें सोने की कीमत

आप 8955664433 नंबर पर मिस कॉल देकर भी सोने की कीमत जान सकते हैं। सोने की कीमत जानने के लिए आपको केवल इस नंबर पर कॉल करना होगा। कुछ समय बाद आपके नंबर पर एक एसएमएस द्वारा आपको रेट की जानकारी मिल जाएगी। इसके अलावा आप www.ibja.co या ibjarates.com से भी कीमतों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

देश के बड़े शहरों में क्या है सोने-चांदी की कीमत

City22K Gold in Rupees24K Gold in RupeesSilver in Rupees
चेन्नई539005880072000
मुंबई531505798068500
दिल्ली533005813068500
कोलकाता531505798068500
बेंगलुरु532005803072000
हैदराबाद531505798072000
पुणे531505798068500
अहमदाबाद532005803068500
सूरत532005803068500
जयपुर533005813068500
लखनऊ533005813068500
पटना532005803068500
नागपुर531505798068500
चंडीगढ़533005813068500
भुवनेश्वर531505798072000
गुड़गांव533005813068500
गाजियाबाद533005813068500
नोएडा533005813068500

डिस्क्लेमर: उपर्युक्त जानकारी यहां केवल सूचना हेतु दी गई है। ज्ञात हो कि मार्केट में निवेश करना जोखिम भरा काम है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट की सलाह लें। DNP News Network के द्वारा यहां किसी को भी पैसा लगाने की सलाह नहीं दी जाती है। किसी भी आर्थिक नुकसान के लिए DNP News Network उत्तरदायी नहीं होगा।

ये भी पढ़ें: GOOGLE की SMARTWATCH ने SAMSUNG को धूल चटाते हुए छिन ली बादशाहत! जानें यूजर्स को घड़ी में क्या आ रहा पसंद?

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026

कल का मौसम 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Indian Economy

मार्च 29, 2026