---Advertisement---

Gold-Silver Rates Today: सोने-चांदी के दाम में उछाल से ग्राहक परेशान, यहां जानिए लेटेस्ट रेट्स

सोने और चांदी की कीमतों में आज मामूली उछाल देखने को मिली। इसके बाद सोने-चांदी की लेटेस्ट कीमत क्या है, यहां जानिए।

Avatar of Ravi Ranjan Raja

By: Ravi Ranjan Raja

Published: अप्रैल 12, 2023 6:15 पूर्वाह्न

Gold-Silver Rates Today
Follow Us
---Advertisement---

Gold-Silver Rates Today: भारतीय सर्राफा बाजार में आज सोने और चांदी के भावों में उछाल देखने को मिली है। कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन दोनों धातु एक बार फिर महंगा हो गया है। आज 24 कैरेट सोने की कीमत में 330 रुपए प्रति 10 ग्राम की उछाल दर्ज की गई है। साथ ही 22 कैरेट सोने की कीमत की बात करें तो 300 रुपए प्रति 10 ग्राम महंगी हुई है। चांदी की कीमतों में भी 300 रुपए प्रति किलोग्राम की उछाल दर्ज की गई है।

IBJA पर सोने-चांदी के भाव

India Bullion and Jewellers Association (IBJA) पर कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन सोने-चांदी की कीमतों में बदलाव देखने को मिला है। आज 999 शुद्धता वाले सोने की कीमत 60,390 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। 916 शुद्धता वाले सोने की कीमत की बात करें तो 55,317 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वहीं, 750 शुद्धता वाले सोने की कीमत 45,293 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। IBJA पर आज चांदी की कीमत में भी गिरावट दर्ज की गई है। चांदी की कीमत की बात करें तो आज 74,416 रुपए प्रति किलोग्राम दर्ज की गई। कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन चांदी की कीमत 74,556 रुपए प्रति किलोग्राम दर्ज की गई थी।

Gold PurityRate as per 10 Grams
99.9 Purity (24 Carat)Rs. 60,390
91.6 Purity (22 Carat)Rs. 55,317
75.0 Purity (18 Carat)Rs. 45,293

गुड रिटर्न्स पर क्या हैं सोने-चांदी के दाम

Good Returns पर आज 24 कैरेट सोने की कीमत की बात करें तो 330 रुपए की गिरावट दर्ज की गई है। जिसके बाद सोने की कीमत 60,760 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। साथ ही 22 कैरेट सोने की कीमत में 300 रुपए की गिरावट दर्ज की गई है। जिसके बाद 22 कैरेट सोने की कीमत 55,700 रुपए दर्ज की गई है। वहीं, चांदी की कीमत में भी 300 रुपए की गिरावट दर्ज की गई है। जिसके बाद चांदी की कीमत आज 76,600 रुपए प्रति किलो ग्राम दर्ज की गई।

ये भी पढ़ें: ChatGPT से कम समय में अमीर बनने का पूछा सवाल तो दिया आश्चर्यजनक जवाब, सुझाए ये तरीके

बड़े शहरों में Gold-Silver Rates Today

City22K Gold in Rupees24K Gold in RupeesSilver in Rupees
चेन्नई56,30061,42080,400
मुंबई55,70060,76076,600
दिल्ली55,85060,91076,600
कोलकाता55,70060,76076,600
बेंगलुरु55,75060,81080,400
हैदराबाद55,70060,76080,400
पुणे55,70060,76076,600
अहमदाबाद55,75060,81076,600
सूरत55,75060,81076,600
जयपुर55,75060,91076,600
लखनऊ55,85060,91076,600
पटना55,75060,81076,600
नागपुर55,70060,76076,600
चंडीगढ़55,85060,91076,600
भुवनेश्वर55,70060,76080,400
गुड़गांव55,85060,91076,600
गाजियाबाद55,85060,91076,600
नोएडा55,85060,91076,600

असली और नकली सोने की पहचान

अगर आप आभूषण की खरीदारी करने जा रहे हैं तो आप हॉलमार्क देखकर ही सोने की खरीदारी करें। साथ ही आप सरकारी ऐप का भी इस्तेमाल कर सोने की शुद्धता को चेक कर सकते हैं। आप BIS Care App के जरिए गोल्ड की प्योरिटी चेक कर सकते हैं कि आपका आभूषण असली या फिर नकली सोने से बनाया गया है। इसके अलावा अगर नकली सोना मिलता है तो आप इस ऐप के जरिए शिकायत भी कर सकते हैं।

एक Missed Call से पता करें भाव

8955664433 नंबर पर एक फोन कर आप सोने की शुद्धता की पहचान कर सकते हैं। इस नंबर पर कॉल कीजिए। कॉल कटने के बाद आपके पास एक मैसेज आएगा, जिसमें सोने के लेटेस्ट रेट लिखे होंगे। इस नंबर पर कॉल करने के अलावा आप www.ibja.com पर विजिट कर सकते हैं। यहां से आप सोने और चांदी की कीमत पता कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर: उपर्युक्त जानकारी यहां केवल सूचना हेतु दी गई है। ज्ञात हो कि मार्केट में निवेश करना जोखिम भरा काम है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट की सलाह लें। DNP News Network/Website/Writer  के द्वारा यहां किसी को भी पैसा लगाने की सलाह नहीं दी जाती है। किसी भी आर्थिक नुकसान के लिए DNP News Network/Website/Writer उत्तरदायी नहीं होगा।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026

कल का मौसम 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Indian Economy

मार्च 29, 2026