---Advertisement---

Gold-Silver Rates Today: महंगा हो गया सोना, चांदी के भाव स्थिर…जानिए रेट

Gold Silver Rates Today: सोने की कीमतों में आज बढ़ोतरी देखने को मिली है। वहीं, चांदी की कीमतों में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला।

Avatar of Ravi Ranjan Raja

By: Ravi Ranjan Raja

Published: मार्च 30, 2023 6:00 पूर्वाह्न

Gold Silver Rates Today
Follow Us
---Advertisement---

Gold-Silver Rates Today: ग्लोबल माकेट में कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन सोने की कीमत में बढ़ोतरी देखी जा रही है। वहीं, आज चांदी के दाम स्थिर हैं। आज चांदी की कीमतों में को बदलाव देखने को नहीं मिला। कीमतों में एक दिन की गिरावट के बाद आज एक बार फिर सोने की कीमतों में तेजी देखी गई है। गौर हो कि सोने-चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव देखा जा रहा है। शादी के सीजन नजदीक आते ही सोना-चांदी एक बार फिर अपने उच्चतम कीमत को छूता हुआ दिख रहा है। सोने की कीमत 60 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम के नजदीक है। वहीं, चांदी के दाम भी आसमान छू रहे हैं।

सोने की कीमतों में बढ़ोतरी (Gold-Silver Rates Today)

भारतीय सर्राफा बाजार में कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन 24 कैरेट सोने की बात करें तो 220 रुपए प्रति 10 ग्राम का उछाल देखा गया। जिसके बाद आज 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 59,670 रुपए का मिल रहा है। वहीं, 10 ग्राम 22 कैरेट का सोना 54,700 रुपए का मिल रहा है। जो कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन के मुकाबले 200 रुपए प्रति 10 ग्राम ज्यादा है। बुधवार को 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 54,500 रुपए प्रति 10 ग्राम था।

चांदी के दाम स्थिर

कारोबारी सप्ताह के  चौथे दिन भारतीय सर्राफा बाजार में चांदी की कीमतों की बात करें तो आज दामों में कोई बदलाव देखने को मिला है। आज चांदी के दाम स्थिर हैं। आज सर्राफा बाजार में एक किलोग्राम चांदी 73,000 रुपए का मिल रहा है।

IBJA पर क्या है कीमत (Gold-Silver Rates Today)

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (India Bullion and Jewellers Association) पर आज सोने-चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल देखने को मिला। कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन 999 शुद्धता वाले सोने की कीमत 59,335 रुपए दर्ज किया गया। वहीं, 995 शुद्धता वाले सोने की कीमत 59,097 रुपए प्रति 10 ग्राम, 916 शुद्धता वाले सोने की कीमत 54,351 रुपए प्रति 10 ग्राम, 750 शुद्धता वाले सोने की कीमत 44,501 रुपए प्रति 10 ग्राम और 585 शुद्धता वाले सोने की कीमत 34,711 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। वहीं, चांदी की कीमत 70,000 रुपए प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया।

Gold PurityRate as per 10 Grams
99.9 Purity (24 Carat)Rs. 59,335
91.6 Purity (22 Carat)Rs. 54,351
75.0 Purity (18 Carat)Rs. 44,501

ये भी पढ़ें: ऑनलाइन पेमेंट करने वालों को लग सकता है तगड़ा झटका, 1 अप्रैल से UPI पेमेंट के लिए देना होगा इतना एक्स्ट्रा चार्ज!

ऐसे पता करें सोने-चांदी के दाम

अगर आप सोने के दाम घर बैठे देखना चाहते हैं तो आपको बस एक कॉल करना होगा। आप फोन उठाएं और 8955664433 पर Missed Call दें। इसके बाद आपके नंबर पर एक SMS आएगा, वहां आपको सोने के लेटेस्ट दाम की जानकारी मिल जाएगी। साथ ही आप सोने और चांदी के लेटेस्ट अपडेट्स www.ibja.co या ibjarates.com पर जाकर भी रेट्स पता कर सकते हैं।

सोने की शुद्धता का ऐसे करें पहचान

आपने जो ज्वैलरी बनवाई है उसपर अगर 916 लिखा हुआ हो तो वह 22 कैरेट गोल्ड का बना हुआ है। साथ ही अगर 750 लिखा हुआ है तो वह 18 कैरेट सोने से बना ज्वैलरी होगा। वहीं, अगर आपके जेवरात पर 585 लिखा हुआ होगा तो वह 14 कैरेट सोना का बना हुआ होगा।

बड़े शहरों में क्या है सोने-चांदी की कीमत

City22K Gold in Rupees24K Gold in RupeesSilver in Rupees
चेन्नई55,45060,49076,000
मुंबई54,70059,67073,000
दिल्ली54,85059,82073,000
कोलकाता54,70059,67073,000
बेंगलुरु54,75059,72076,000
हैदराबाद54,70059,67075,700
पुणे54,70059,67073,000
अहमदाबाद54,75059,72073,000
सूरत54,75059,72073,000
जयपुर54,85059,82073,000
लखनऊ54,85059,82073,000
पटना54,75059,72073,000
नागपुर54,70059,67073,000
चंडीगढ़54,85059,82073,000
भुवनेश्वर54,70059,67076,000
गुड़गांव54,85059,82073,000
गाजियाबाद54,85059,82073,000
नोएडा54,85059,82073,000
डिस्क्लेमर: उपर्युक्त जानकारी यहां केवल सूचना हेतु दी गई है। ज्ञात हो कि मार्केट में निवेश करना जोखिम भरा काम है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट की सलाह लें। DNP News Network/Website/Writer  के द्वारा यहां किसी को भी पैसा लगाने की सलाह नहीं दी जाती है। किसी भी आर्थिक नुकसान के लिए DNP News Network/Website/Writer उत्तरदायी नहीं होगा।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Russia Social Media Ban

फ़रवरी 12, 2026

Meerut News

फ़रवरी 12, 2026

Aligarh News

फ़रवरी 12, 2026

Ahmedabad plane Crash

फ़रवरी 12, 2026

Rahul Gandhi

फ़रवरी 12, 2026

Delhi Tantrik Murders

फ़रवरी 12, 2026