---Advertisement---

Hariom Atta & Spices Share Price: हरिओम आटा एंड स्पाइसेस ने जारी किया आईपीओ, जानें पूरी डिटेल

Hariom Atta & Spices Share Price: हरिओम आटा एंड स्पाइसेस आईपीओ 16 मई यानि आज से खुल गया है।निवेशक 21 मई तक इसमे निवेश कर सकते है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मई 16, 2024 2:25 अपराह्न

Hariom Atta & Spices Share Price
Follow Us
---Advertisement---

Hariom Atta & Spices Share Price: अगर आप भी किसी आईपीओ में निवेश करने की सोच रहे है तो यह खबर आपके काम की हो सकती है। हरिओम आटा एंड स्पाइसेस आईपीओ निवेश के लिए खुल गया है। आपको बता दें कि हरिओम आटा एंड स्पाइसेस आईपीओ 16 मई यानि आज से खुल गया है। और निवेशक 21 मई तक इसमे निवेश कर सकते है। वहीं इसके आईपीओ में निवेश की अंतिम तारीख 21 मई 2024 है। और यह 24 मई को सूचीबद्ध हो सकता है। हरिओम आटा एंड स्पाइसेस एक एनएसई एसएमई आईपीओ है। यह लोग आईपीओ के जरिए 5.54 करोड़ रूपये जुटाने जा रहे है। इसकी प्रति इक्विटी शेयर की कीमत 48 रूपये है।

आईपीओ में कैसे करें निवेश

आपको बताते चले कि आप हरिओम आटा एंड स्पाइसेस के आईपीओ खरीदने के लिए अपने बैंक अकाउंट में उपलब्ध ASBA के माध्यम से आवेदन पाने के लिए आवेदन कर सकते है। आपको सबसे पहले ऑनलाइन बैंकिग पर जाना होगा। उसके बाद निवेश अनुभाग में हरिओम आटा एंड स्पाइसेस आईपीओ का चयन करके अपने बैंक खाते के माध्यम से आवेदन कर सकते है। वहीं दूसरा विकल्प यह है कि एनएसई के वेबसाइट पर जाकर भी आप आईपीओ फॉर्म को डाउनलोड करके उसके लिए आवेदन कर सकते है।

क्या है कंपनी का कारोबार

दरअसल हरिओम आटा एंड स्पाइसेस बाजार में खाने पीने के कई प्रकार के प्रोडक्ट बेचती है। जिसमें आटा, मसालें, बिना पॉलिश की गई दालें, अनाज और पीली सरसों के तेल के निर्माण कार्य में सक्रिय है। वहीं यह कंपनी दिल्ली-एनसीआर और आसपास इलाकों में अपने ब्रांड हरिओम के नाम से बेचती है। हालांकि इसकी ज्यादातर बिक्री दिल्ली एनसीआर में ही होती है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Indian Economy

मार्च 29, 2026

Noida International Airport

मार्च 29, 2026

Financial Rules Change from 1st April 2026

मार्च 28, 2026

Hydrogen Train

मार्च 28, 2026

Income Tax News

मार्च 28, 2026

Delhi Dehradun Expressway

मार्च 28, 2026