---Advertisement---

HDFC Bank Credit Card Rule Change: सावधान! 1 सितंबर से बदल जाएंगे क्रेडिट कार्ड से जुड़े ये महत्वपूर्ण नियम, बैंक ने दी जानकारी

HDFC Bank Credit Card Rule Change: एचडीएफसी बैंक 1 सितंबर से अपने क्रेडिट कार्ड के नियमों में बड़ा बदलाव करने जा रहा है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जुलाई 31, 2024 1:08 अपराह्न

HDFC Bank Credit Card Rule Change
Follow Us
---Advertisement---

HDFC Bank Credit Card Rule Change: देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक यानि एचडीएफसी बैंक 1 सितंबर से अपने क्रेडिट कार्ड के नियमों में बड़ा बदलाव करने जा रहा है। बता दें कि इसकी जानकारी खुद एचडीएफसी ने अपने ग्राहकों को ईमेल के माध्यम से प्रदान की है। एचडीएफसी द्वारा दी जानकारी के अनुसार एचडीएफसी बैंक ने कुछ क्रेडिट कार्ड पर क्रेडिट कार्ड लॉयल्टी प्रोग्राम में बदलाव किया है। नए नियम 1 सितंबर, 2024 से लागू होंगे।

1 सितंबर से लागू होंगे ये नए नियम

●एचडीएफसी द्वारा दी जानकारी के मुताबिक यूटिलिटी लेनदेन पर अर्जित रिवॉर्ड पॉइंट्स को प्रति कैलेंडर माह 2000 रिवॉर्ड पॉइंट्स पर सीमित किया जाएगा।

●टेलीकॉम और केबल लेनदेन पर अर्जित रिवॉर्ड पॉइंट्स को हर महीने 2000 रिवॉर्ड पॉइंट्स पर सीमित किया जाएगा।

●CRED, Cheq, MobiKwik और अन्य जैसे थर्ड पार्टी ऐप्स के माध्यम से किए गए शिक्षा भुगतान पर रिवॉर्ड पॉइंट नहीं मिलेंगे।

1 अगस्त से ट्रांजैक्शन पर देना होगा अतिरिक्त शुल्क

रेंट भरना होगा अब महंगा

क्रेड (CRED), पेटीएम (Paytm), मोबिक्विक (Mobikwik), फ्रीचार्ज (Freecharge) जैसे थर्ड-पार्टी पेमेंट ऐप्स के जरिए किए जाने वाले सभी रेंटल ट्रांजैक्शन पर 1 फीसदी चार्ज वसूला जाएगा।

फ्यूल ट्रांजैक्शन पर देना होगा एक्सट्रा चार्ज

अगर कोई व्यक्ति एचडीएफसी क्रेडिट कार्ड के जरिए 15 हजार रूपये से कम का फ्यूल ट्रांजैक्शन करते है तो ग्राहकों को एक्स्ट्रा चार्ज नहीं देना होता है। वहीं अगर कोई एक बार में 15000 से ज्यादा का फ्यूल ट्रांजैक्शन करता है तो उसे 1 फीसदी एक्सट्रा चार्ज देना होगा।

देना होगा ज्यादा एजुकेशन चॉर्ज

CRED, PhonePe, नो-ब्रोकर, चेक आदि जैसे थर्ड पार्टी अनुप्रयोगों के माध्यम से किए गए शिक्षा लेनदेन पर 1% शुल्क लगाया जाएगा। शुल्क प्रति लेनदेन 3000 रुपये तक सीमित है। वहीं सीधे कॉलेज / स्कूल की वेबसाइटों के माध्यम से या इसके माध्यम से किए गए शिक्षा लेनदेन पर 1% शुल्क लगाया जाएगा। हालांकि पीओएस मशीनों पर कोई शुल्क नहीं लगेगा।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 20, 2026

Punjab News

मार्च 20, 2026

Punjab News

मार्च 20, 2026

Punjab News

मार्च 20, 2026

United Nations

मार्च 20, 2026

Rain Alert 21 March 2026

मार्च 20, 2026