---Advertisement---

Income Tax News: सावधान! एक से अधिक बैंक अकाउंट रखने पर हो सकता है तगड़ा नुकसान, जानें डिटेल

Income Tax News: अगर आपके पास एक से ज्यादा बैंक अकाउंट है तो हो जाएं सावधान कई बार लोग एक से अधिक बैंक अकाउंट खुलवा लेते है। कई एक्सपर्ट का मानना है कि अगर आप वेतनभोगी है तो कई बैंक अकाउंट रखने की तुलना में एक ही बैंक अकाउंट रखना आपके लिए बेहतर है। चलिए ...

Read more

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जनवरी 18, 2024 2:28 अपराह्न

Income Tax News
Follow Us
---Advertisement---

Income Tax News: अगर आपके पास एक से ज्यादा बैंक अकाउंट है तो हो जाएं सावधान कई बार लोग एक से अधिक बैंक अकाउंट खुलवा लेते है। कई एक्सपर्ट का मानना है कि अगर आप वेतनभोगी है तो कई बैंक अकाउंट रखने की तुलना में एक ही बैंक अकाउंट रखना आपके लिए बेहतर है। चलिए आपको बताते है कि अगर आप एक से अधिक बैंक अकाउंट रखने पर क्या नुकसान हो सकता है।

बैंक लगा सकता है पेनल्टी

सभी बैंको की सेविंग अकाउंट में मिनिमम बैलेंस की एक लिमिट बनाई गई है। यह लिमिट 500 रूपये से लेकर 10000 रूपये तक है। ऐसे में अगर आप मंथली एवरेज बैलेंस नही रखते है तो बैंक पेनल्टी लगाता है।

जालसाजी का खतरा

एक से अधिक बैंक बचत खाता होने का मतलब निष्क्रिय खाते की संभावना है। आपको बता दें कि इसमे जालसाजी की संभावना अधिक होती है। इसमे ज्यादातर वह अकाउंट होते है जो पुराने सैलरी अकाउंट होते है जिन्हें बंद नही किया जाता है।

सर्विस चार्ज भरने की टेंशन

एक बैंक खाता होने पर तरह तरह के सेवा शुल्क लगते है। जिसमे एसएमएस सेवा शुल्क, डेबिट कार्ड सेवा शुल्क आदि शामिल है। अगर आपके पास एक बैंक खाता होता तो आपको महज एक बार ही भुगतान करना होगा। जबकि एक से अधिक बैंक अकाउंट के मामले में सर्विस चार्ज बढ़ जाता है।

इनकम टैक्स भरते समय होती है परेशानी

दरअसल अगर एक से अधिक अकाउंट होने का नुकसान यह है कि इनकम टैक्स भरते समय बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ता है। आपको दस्तावेज जुटाने के लिए काफी माथापच्ची करनी पड़ती है।

कैसे बंद कराए एक से अधिक बैंक खाता

बैंक खाता बंद करवाने के लिए आपको बैंक के ब्रांच जाकर क्लोजर फार्म भरना होता है। साथ ही आपको बताना होगा कि आप बैंक खाता क्यों बंद करवाना चाहते है। अकाउंट बंद करते वक्त बैंक आपसे इस्तेमाल न की गई चेकबुक और डेबिट कार्ड को जमा करने के लिए कहा जाएगा।  

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Lucknow News

सितम्बर 24, 2026

Vande Bharat Sleeper Train

सितम्बर 24, 2026

Tata Sons Controversy

सितम्बर 21, 2026

8th Pay Commission

सितम्बर 20, 2026

Lucknow News

सितम्बर 19, 2026

Vande Bharat Train

सितम्बर 19, 2026