---Advertisement---

Income Tax News: खुशखबरी! एडवांस टैक्स दाखिल करने से पहले करदाता इन बातों का रखें विशेष ख्याल; एक गलती और लाखों का नुकसान; जानें पूरी डिटेल

Income Tax News: एडवांस टैक्स दाखिल करने की अंतिम तारीख 15 मार्च 2025, जिसमे केवल कुछ घंटों का ही समय बच गया है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मार्च 14, 2025 10:11 अपराह्न

Income Tax News
Follow Us
---Advertisement---

Income Tax News: इनकम टैक्स दाखिल करने वाले करदाताओं के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है, दरअसल एडवांस टैक्स दाखिल करने वाले करदाताओं के पास केवल कुछ घंटे की ही समय बचा गया है, आपको बता दें कि Advanced Tax दाखिल करने की अंतिम तारीख 15 मार्च 2025 है। वहीं करदाता आसानी से अपना एडवांस टैक्स दाखिल कर सकते है, लेकिन आपकी एक गलती और आपको लाखों का नुकसान हो सकती है, हम ऐसा इसलिए कह रहे है क्योंकि एक फ्राड मैसेज आपको लाखों का नुकसान कर सकते है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी

एडवांस टैक्स दाखिल करने से पहले करदाता इन बातों का रखें विशेष ख्याल

गौरतलब है कि जो करदाता एडवांस टैक्स दाखिल करते है उन्हें कुछ चीजों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। गौरतलब है कि आजकल कई तरह के ठग मार्केट में घूम रहे है, जो आपको इनकम टैक्स रिफंड को लेकर एक मैसेज शेयर करते है और अगर आप अपना बैंक अकाउंट डिटेल जैसे ही डालते है, आपके खाते में से सारे पैसे उड़ जाएंगे।

जिसे लेकर खुद आयकर विभाग ने इसकी जानकारी देते हुए एक्स पर लिखा कि आयकर विभाग कभी भी पॉप-अप विंडो के माध्यम से आपसे संपर्क नहीं करेगा।

एडवांस टैक्स दाखिल करने की अंतिम तारीख 15 मार्च 2025 – Income Tax News

आपको बता दें कि करदाता पूरे साल में 4 बार इंस्टॉलमेंट के जरिए एंडवास टैक्स दाखिल करते है। पहली किस्त – 15 जून तक: इस समय तक आपको अपने कुल टैक्स का 15% जमा करना होता है। दूसरी किस्त – 15 सितंबर तक: इस समय तक आपको कुल टैक्स का 45% (पहली किस्त को मिलाकर) जमा करना होता है। तीसरी किस्त – 15 दिसंबर तक: इस समय तक आपको कुल टैक्स का 75% (पहली और दूसरी किस्त को मिलाकर) भरना होता है। चौथी और अंतिम किस्त – 15 मार्च तक इस दिन तक आपको अपने अनुमानित टैक्स का कम से कम 90% जमा करना होता है (Income Tax News)।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

अप्रैल 26, 2026

Delhi News

अप्रैल 26, 2026

COVID-19 DA Frozen

अप्रैल 26, 2026

Ganga Expressway

अप्रैल 26, 2026

Vande Bullet Train

अप्रैल 26, 2026

Noida International Airport

अप्रैल 25, 2026