Income Tax News: आयकर रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तारीख अब बेहद करीब है। या यूं कहें कि महज कुछ ही घंटों का समय बच गया है। ऐसे में जिन टैक्सपेयर्स ने अभी तक अपना रिटर्न दाखिल नहीं किया है, उनके लिए यह आखिरी मौका है। अंतिम समय में जल्दबाजी के कारण कई लोग ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जिनकी वजह से रिटर्न प्रोसेस होने में देरी, नोटिस या रिफंड में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए आईटीआर फाइल करने से पहले कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना बेहद आवश्यक है।
आईटीआर दाखिल की अंतिम तारीख जल्द
अगर आपने अभी भी रिटर्न दाखिल नहीं किया है तो यह खबर आपके काम की हो सकती है। बता दें कि आखिरी घंटों में पोर्टल पर अधिक ट्रैफिक होने के कारण तकनीकी दिक्कतें आ सकती हैं। ऐसे में समय रहते रिटर्न दाखिल करना बेहतर रहेगा। बता दें कि आईटीआर दाखिल करने की अंतिम तारीख कल यानि 31 जुलाई है।
यानि रिटर्न दाखिल करने में महज कुछ ही घंटों का समय बच गया है। बता दें कि रिटर्न दाखिल करते समय अपनी आय के अनुसार सही आईटीआर फॉर्म चुनें। गलत फॉर्म में रिटर्न दाखिल करने पर उसे अमान्य माना जा सकता है या बाद में संशोधन की जरूरत पड़ सकती है।
इन बातों को ना करें इग्नोर
अगर आप भी आईटीआर दाखिल करने की सोच रहे है तो रिटर्न जमा करने के बाद उसका ई-वेरिफिकेशन करना बेहद जरूरी है। यदि तय समय के भीतर ITR वेरिफाई नहीं किया जाता, तो रिटर्न अधूरा माना जा सकता है। रिटर्न दाखिल करने से पहले ये दस्तावेज अपने पास रखें –
- पैन (PAN)।
- आधार (Aadhaar)।
- Form 16 (यदि लागू हो)।
- Form 26AS।
- AIS और TIS।
- बैंक खाते का विवरण।
- निवेश और टैक्स बचत से जुड़े दस्तावेज।







