---Advertisement---

Income Tax News: ध्यान दें! अब करदाता आसानी से लेन-देन समीक्षा के साथ AIS फॉर्म में दर्ज कर सकते है अपना फीडबैंक, जानें डिटेल

Income Tax News: आयकर विभाग ने AIS फॉर्म में नए फीचर को जोड़ा है इस नए फीचर के जरिए करदाता सूचना सत्यापन प्रक्रिया की स्थिति देख सकेंगे।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मई 22, 2024 10:47 अपराह्न

Income Tax News
Follow Us
---Advertisement---

Income Tax News: हाल ही में आयकर विभाग ने AIS फॉर्म में नए फीचर को जोड़ा है इस नए फीचर के जरिए करदाता सूचना सत्यापन प्रक्रिया की स्थिति देख सकेंगे। इसका मतलब है कि उन्हें अपनी टिप्पणी के बाद पता चलता रहेगा कि किसी लेनदेन की स्थिति क्या है। एआईएस कई सूचना स्रोतों से प्राप्त वित्तीय आंकड़ों के आधार पर तैयार किया जाता है।

AIS फॉर्म क्या होता है?

वार्षिक सूचना विवरण (एआईएस) करदाता की जानकारी का एक विस्तृत सारांश है जो फॉर्म 26एएस में दिया गया है। टीडीएस/टीसीएस विवरण के अलावा, एआईएस ब्याज, लाभांश, शेयर बाजार लेनदेन, म्यूचुअल फंड लेनदेन आदि भी दिखाता है।

आयकर विभाग ने दी जानकारी

आयकर विभाग ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए कहा कि करदाता कृपया ध्यान दें! अब आप अपने लेनदेन की समीक्षा कर सकते हैं और एआईएस में फीडबैक सबमिट कर सकते हैं। पुष्टि के लिए फीडबैक को स्रोत के पास ले जाया जाता है। स्रोत विवरण के साथ फीडबैक का जवाब देता है। यदि दिए गए विवरण सही हैं और एआईएस में कोई गलती है, तो स्रोत सही कर देगा। करदाता सूचना पुष्टिकरण प्रक्रिया की स्थिति देख सकते हैं। स्थिति दिखाएगी कि क्या फीडबैक पर कार्रवाई की गई है, या तो आंशिक रूप से स्वीकृत/पूर्ण रूप से स्वीकृत या अस्वीकृत। यह अनुपालन में आसानी और बेहतर करदाता सेवाओं की दिशा में एक पहल है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rule Changes From October 2026

अक्टूबर 1, 2026

Lucknow News

सितम्बर 24, 2026

Vande Bharat Sleeper Train

सितम्बर 24, 2026

Tata Sons Controversy

सितम्बर 21, 2026

8th Pay Commission

सितम्बर 20, 2026

Lucknow News

सितम्बर 19, 2026