---Advertisement---

Income Tax News: ध्यान दें! अब करदाता क्रेडिट कार्ड की मदद से भी भर सकते है अपना टैक्स, जानें पूरी डिटेल

Income Tax News: इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है कई करदाताओं ने तो आईटीआर भी दाखिल कर दिया है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जुलाई 9, 2024 4:37 अपराह्न

Income Tax News
Follow Us
---Advertisement---

Income Tax News: आईटीआर दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है कई करदाताओं ने तो आईटीआर भी दाखिल कर दिया है गौरतलब है कि आईटीआर दाखिल करने की अंतिम तारीख 31 जुलाई 2024 है। गौरतलब है कि आईटीआर दाखिल करने के कई सारे लाभ है, लेकिन क्या आपको पता है कि आप अपना आईटीआर क्रेडिट कार्ड की मदद से भर सकते है। क्रेडिट कार्ड से अपने करों का भुगतान करने से आपके भुगतान की तुरंत पुष्टि होती है, जो आयकर पोर्टल पर इस पद्धति का उपयोग करने का एक उल्लेखनीय लाभ है। इसके अलावा करदाताओं को क्रेडिट कार्ड से टैक्स भरने पर बैंक ज्वारा कई प्रकार की छूट भी दी जाती है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी जानकारी।

आईटीआर फाइल और क्रेडिट कार्ड से पेमेंट कैसे करें?

  • सबसे पहले करदाताओं को आयकर विभाग की वेबसाइट पर आईटीआर दाखिल करना होगा। आमतौर पर आपके पास कर भुगतान के लिए चालान जनरेट करने का विकल्प होगा।
  • इसके बाद Pay Tax के विकल्प पर क्लिक करना होगा। उसमे आपको बहुत सारे विकल्प मौजूद होंगे।
  • उसके बाद करदाता को पिछले चरण में जनरेट किए गए चालान का विकल्प दर्ज करना होगा।
  • उसके बाद करदाता को क्रेडिट कार्ड के विकल्प को चुनना होगा।
  • करदाता को क्रेडिट कार्ड की सभी जानकारी दर्ज करनी होगी जैसे कार्ड नंबर , सीवीवी आदि।
  • उसके बाद सारी जानकारी चेक करके पेमेंट कर दें।

देना पड़ सकता है प्रोसेसिंग फीस

यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि कर अधिकारी या क्रेडिट कार्ड जारीकर्ता करों का भुगतान करने के लिए क्रेडिट कार्ड का उपयोग करने पर प्रोसेसिंग शुल्क लगा सकते हैं। ये शुल्क आपकी कुल कर देयता को बढ़ा सकते हैं और आपके द्वारा अर्जित किसी भी संभावित पुरस्कार की भरपाई कर सकते हैं।

31 जुलाई है आखिरी तारीख

गौैरतलब है कि आईटीआर दाखिल करने की अंतिम तारीख में महज कुछ ही दिन बाकी रह गए है। मालूम हो कि आईटीआर दाखिल करने की अंतिम तारीख 31 जुलाई 2024 है। अगर कोई करदाता 31 जुलाई 2024 के बाद आईटीआर दाखिल करता है तो आयकर विभाग द्वारा भारी जुर्माना लगाया जा सकता है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Noida International Airport

मार्च 6, 2026

Vande Bharat Train

मार्च 3, 2026

Financial Rule Change from 1st March 2026

फ़रवरी 28, 2026

ChatGPT

फ़रवरी 28, 2026

DGCA

फ़रवरी 27, 2026

PM Modi Israel Visit

फ़रवरी 27, 2026