---Advertisement---

Income Tax News: करदाता ध्यान दें! 24 लाख रुपये की कमाई पर लगेगा भारी भरकम टैक्स; टैक्सपेयर्स ऐसे बचा सकेंगे लाखों का टैक्स; समझे पूरा गुणा भाग

Income Tax News: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा बजट 2025 में 12 लाख रूपये तक के छूट का ऐलान किया गया है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मार्च 15, 2025 4:42 अपराह्न

Income Tax News
Follow Us
---Advertisement---

Income Tax News: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा न्यू टैक्स रिजीम के तहत 12 लाख रूपये तक के छूट का प्रावधान दिया है। गौरतलब है कि 1 अप्रैल 2025 से आईटीआर दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। क्या आपको पता है कि 12 लाख के छूट के बाद भी 24 लाख की कमाई वाले करदाताओं के लिए भारी भरकम टैक्स देना होगा, हालांकि करदाता स्टैंडर्ड डिडक्शन समेत कई चीजों में निवेश करके लाखों रूपये तक का टैक्स बचा सकते है।

24 लाख रुपये की कमाई पर लगेगा भारी भरकम टैक्स

गौरतलब है कि बजट 2025 के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आम करदाताओं को बड़ी राहत देते हुए टैक्स स्लैब में 12 लाख रूपये तक की छूट दी गई है, जो अपने आप में ऐतिहासिक है, लेकिन हम आपको बता दें कि जिन करदाताओं की सालाना आय 24 लाख या उससे ऊपर है, तो करदाताओं को 30 प्रतिशत का टैक्स देना होगा। अपडेट किए गए कर स्लैब मध्यम आय वाले करदाताओं, विशेष रूप से 4 से 24 लाख रुपये के बीच आय वाले लोगों को राहत प्रदान करते हैं, जबकि बहुत अधिक आय वाले लोगों के लिए मौजूदा संरचना को बनाए रखा गया है।

न्यू टैक्स रिजीम में बचा सकते है लाखों रूपये का टैक्स – Income Tax News

न्यू टैक्स के हिसाब से अब करदाताओं को 12 लाख रूपये तक टैक्स छूट मिलती है। लेकिन अगर आप आपकी आय 24 लाख रूपये है तो आप कुछ चीजों में निवेश करके अपने लाखों रूपये तक का टैक्स बचा सकते है।

स्टैंडर्ड डिक्शन में 75 हजार तक की छूट – Income Tax News

बता दें कि वित्त मंत्री ने साल 2024 के बजट के दौरान स्टैंडर्ड डिडक्शन को 50 हजार से बढ़ाकर 75 हजार रूपये कर दिया गया है। यानि करदाता को सीधे 75 हजार रूपये तक की छूट मिलेगी।

VRS में मिलने वाले फायदे पर छूट

अगर किसी शख्स ने VRS यानी वॉलंटरी रिटायरमेंट ली है और उसे ग्रैच्युटी और लीवइनकैशमेंट के तहत पैसा मिला है, तो उसे कुछ शर्तों के साथ टैक्स में छूट मिल सकती है।

NPS में निवेश पर मिलती है भारी छूट

अगर कोई करदाता न्यू टैक्स रिजीम के तहत आईटीआर दाखिल करता है, तो एनपीएस यानि नेशनल पेंशन स्कीम के तहत करदाता इस योजना में निवेश कर सकते है, और अपना लाखों रूपये तक का टैक्स बचा सकते है (Income Tax News)।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rule Changes From October 2026

अक्टूबर 1, 2026

Lucknow News

सितम्बर 24, 2026

Vande Bharat Sleeper Train

सितम्बर 24, 2026

Tata Sons Controversy

सितम्बर 21, 2026

8th Pay Commission

सितम्बर 20, 2026

Lucknow News

सितम्बर 19, 2026