---Advertisement---

Indigo: डीजीसीए और केंद्र सरकार की एंट्री के बाद इंडिगो फ्लाइट संचालन पर आया बड़ा अपडेट! क्या विमान कंपनी पर होगी कार्रवाई? जानें सबकुछ

Indigo: भारत के कई एयरपोर्ट पर हजारों यात्री फंसे हुए है। इसी बीच फ्लाइट संचालन को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: दिसम्बर 7, 2025 11:43 पूर्वाह्न | Updated: दिसम्बर 7, 2025 12:28 अपराह्न

Indigo
Follow Us
---Advertisement---

Indigo: बीते कई दिनों से इंडिगो की बड़ी तादात में फ्लाइट कैंसिल हो रही है, जिसने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। बता दें कि पिछले 5 दिनों में करीब 2000 से भी अधिक फ्लाइटें कैंसिल हो चुकी है। आलम यह है कि अब केंद्र सरकार और डीजीसीए को इस मामले में आना पड़ा है। भारत के कई एयरपोर्ट पर हजारों यात्री फंसे हुए है। पैसेंजर्स घंटों से फंसे हुए है। इसी बीच फ्लाइट संचालन को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक विमान कंपनी की तरफ से यह दावा किया गया है कि आज से 95 प्रतिशत संचालन शुरू हो सकता है। इसके अलावा केंद्र सरकार ने इंडिगो के सीईओ को कारण बताओं नोटिस भेजा है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

Indigo फ्लाइट संचालन पर आया बड़ा अपडेट

जानकारी के मुताबिक इंडिगो ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर इस मामले में जानकारी देते हुए लिखा कि “हमारे नेटवर्क में हाल ही में आई रुकावटों को देखते हुए, हमने बड़ी संख्या में उड़ानें रद्द कर दी थीं और कल 113 गंतव्यों को जोड़ने वाली 700 से अधिक उड़ानें संचालित कीं। मुख्य उद्देश्य नेटवर्क, प्रणालियों और रोस्टरों को पुनः स्थापित करना था, ताकि हम आज अधिक संख्या में उड़ानों के साथ नई शुरुआत कर सकें।

आज हम दिन के अंत तक 1500 से अधिक उड़ानें संचालित करने की दिशा में अग्रसर हैं। गंतव्यों के संबंध में, 95 प्रतिशत से अधिक नेटवर्क कनेक्टिविटी पहले ही पुनः स्थापित हो चुकी है, क्योंकि हम मौजूदा 138 में से 135 गंतव्यों को संचालित करने में सक्षम हैं”।

इंडिगो के सीईओ को केंद्र सरकार ने जारी किया कारण बताओं नोटिस

केंद्र सरकार की तरफ से इंडिगो के सीईओ को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है। बता दें कि इन 5 दिनों के अंदर हजारों यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Rashifal 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

कल का मौसम 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026