---Advertisement---

Jio Republic Day Recharge Offer: जियो ने लॉन्च किया धांसू ऑफर, मिलेंगे कई अनलिमिटेड फायदे

Jio Republic Day Recharge Offer: Republic Day 2024 को लेकर Reliance Jio ने एक नया Jio Recharge Plan पेश किया है। Jio Republic Day Recharge Offer में कई सारे फायदे मिल सकते हैं

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जनवरी 18, 2024 6:21 अपराह्न | Updated: जनवरी 19, 2024 4:49 अपराह्न

Jio Republic Day Recharge Offer
Follow Us
---Advertisement---

Jio Republic Day Recharge Offer: भारत अपने 75वें गणतंत्र दिवस की ओर बढ़ रहा है। इस बार के गणतंत्र दिवस से पहले कई कंपनियां बढ़िया ऑफर देती हैं। इसी बीच रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने अपने ग्राहकों को एक बड़ी खुशखबरी दी है।

रिलायंस जियो ने 26 जनवरी गणतंत्र दिवस से पहले रिपब्लिक डे ऑफर (Jio Republic Day Offer) लॉन्च कर दिया है। जियो का ये रिचार्ज प्लान (Jio Recharge Plan) सालभर के लिए मान्य होगा। इसके लिए ग्राहकों को 2999 रुपये चुकाने होंगे। जानिए इस ऑफर में ग्राहकों को क्या-क्या लाभ मिलेगा।

Jio Republic Day Recharge Offer में फायदा

रिलायंस जियो रिपब्लिक डे ऑफर की शुरुआत 15 जनवरी 2024 से शुरू हो चुकी है। इस ऑफर का लाभ 31 जनवरी 2024 तक उठाया जा सकता है। जियो इस ऑफर के तहत कई सारे कूपन ऑफर कर रही है। इस प्लान में ग्राहकों को हर दिन 2.5GB 4G डेटा दिया जाएगा, यानी इसमें कुल 912.5GB मिलेगी।

इस पैक में ग्राहकों को अनलिमिटेड 5G डेटा भी मिलता है। साथ ही ग्राहकों को अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और हर दिन के 100 SMS भी मिलेंगे। इसके अलावा जियो टीवी, जियो सिनेमा और जियो क्लाउड ऐप्स का भी मुफ्त एक्सेस दिया जाएगा।

Jio Republic Day Recharge Offer में मिल सकते हैं कई फायदे

  • जियो रिपब्लिक डे ऑफर (Jio Republic Day Offer) में अगर ग्राहक रिलायंस डिजिटल से खरीदारी करते हैं, तो उन्हें 5000 रुपये की खरीदारी पर न्यूनतम 10 फीसदी की छूट मिल सकती है।
  • Ajio कूपन दिया जा रहा है, जिसके तहत अगर आप 2999 रुपये की शॉपिंग करते हैं तो आपको 500 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा।
  • अगर ग्राहक Tira से खरीदारी करते हैं तो उन्हें 30 फीसदी यानी 1000 रुपये तक की छूट मिल सकती है।
  • अगर ग्राहक स्विगी से खाना ऑर्डर करते हैं तो उन्हें 150 रुपये के दो कूपन मिलेंगे, यानी ग्राहकों को कुल 250 रुपये की छूट मिल सकती है।
  • अगर ग्राहक Ixigo से फ्लाइट बुक करते हैं तो उन्हें 1500 रुपये तक की छूट मिल सकती है।

Jio Republic Day Recharge Offer का लाभ कैसे उठाएं

अगर आप जियो के इस ऑफर का फायदा उठाना चाहते हैं तो आपको MyJIO ऐप और आधिकारिक पोर्टल से 2999 रुपये का रिचार्ज करना होगा। आपको बता दें कि जियो का ये ऑफर 15 से 31 जनवरी 2024 तक ही वैध रहेगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Indian Economy

मार्च 29, 2026

Noida International Airport

मार्च 29, 2026

Financial Rules Change from 1st April 2026

मार्च 28, 2026

Hydrogen Train

मार्च 28, 2026

Income Tax News

मार्च 28, 2026

Delhi Dehradun Expressway

मार्च 28, 2026