Lucknow News: अगर आप भी लखनऊ में अपना घर लेने की सोच रहे है, तो यह खबर आपके काम की हो सकती है। दरअसल एलडीए यानि लखनऊ विकास प्राधिकरण बसंत कुंज योजना में राष्ट्र प्रेरणा स्थल के सामने भव्य रेजिडेंशियल अपार्टमेंट बनाएगा। दी जानकारी के मुताबिक पार्क व्यू अपार्टमेंट्स नाम से बनने वाले इस अपार्टमेंट में लगभग 154 एवं 195 वर्गमीटर के कुल 364 प्रीमियम फ्लैट्स होंगे। वहीं अगर पंजीकऱण की बात करें तो इस शुरूआत 7 मार्च से हो गई है। वहीं 6 अप्रैल 2026, तक फ्लैटों के लिए पंजीकरण खोला जा रहा है। इसके अलावा इस भव्य रेजिडेंशियल अपार्टमेंट में हर प्रकार की सुविधाएं मिलेंगी, ताकि लोगों की किसी प्रकार की परेशानी का सामना ना करना पड़े।
लखनऊ के इस प्राइम लोकेशन पर खरीदें सपनों का घर – Lucknow News
एलडीए द्वारा दी जानकारी के अनुसार पार्क व्यू अपार्टमेंट्स की कनेक्टिविटी और लोकेशन काफी प्राइम होगी। यह पुराने लखनऊ के घनी आबादी के पास वाले क्षेत्र में बनेगा, जहां वर्तमान में आवासीय जरूरतें पूरी करने के लिए ऐसी जगह मिलना मुश्किल है।
👉पार्क व्यू अपार्टमेंट्स की कनेक्टिविटी और लोकेशन काफी प्राइम होगी। यह पुराने लखनऊ के घनी आबादी के पास वाले क्षेत्र में बनेगा, जहां वर्तमान में आवासीय जरूरतें पूरी करने के लिए ऐसी जगह मिलना मुश्किल है।
👉पार्क व्यू अपार्टमेंट, राष्ट्र प्रेरणा स्थल के सम्मुख स्थित है, जहां से… pic.twitter.com/aIldHOTFOE
— Lucknow Development Authority (@LkoDevAuthority) March 6, 2026
पार्क व्यू अपार्टमेंट, राष्ट्र प्रेरणा स्थल के सम्मुख स्थित है, जहां से कुछ ही दूरी पर ग्रीन कॉरिडोर, आईआईएम रोड, दुबग्गा रोड और चौक जैसे महत्वपूर्ण एरिया जुड़े हैं। लगभग 13,350 वर्गमीटर क्षेत्रफल में बनने वाले पार्क व्यू अपार्टमेंट्स में कुल 4 टावर होंगे, जिसमें टावर ए एवं बी में 16-16 फ्लोर, टावर सी में 20 फ्लोर तथा टावर डी 17 फ्लोर बनेंगे।
रेजिडेंशियल अपार्टमेंट की कितनी होगी कीमत
अगर कीमत की बात करें तो अपार्टमेंट में 3 बीएचके एवं 3 बीएचके + सर्वेंट श्रेणी के कुल 364 फ्लैट होंगे। प्रत्येक फ्लैट लगभग 154 एवं 195 वर्गमीटर का होगा, जिसमें 3 बीएचके की कीमत लगभग 75 लाख रूपये एवं 3 बीएचके + सर्वेंट श्रेणी की कीमत लगभग 95 लाख रूपये से शुरू होगी। सोसाइटी में स्वीमिंग पूल, पार्क, क्लब हाउस, किड्स प्ले-एरिया, पावर बैकअप, 455 से अधिक वाहनों की पार्किंग आदि की सुविधा होगी।
👉सोसाइटी में स्वीमिंग पूल, पार्क, क्लब हाउस, किड्स प्ले-एरिया, पावर बैकअप, 455 से अधिक वाहनों की पार्किंग आदि की सुविधा होगी। लोगों की व्यावसायिक जरूरतें पूरी करने के लिए कैम्पस में ही कॉमर्शियल दुकानें भी बनेंगी।
👉पार्क व्यू अपर्टमेंट्स का निर्माण 3 वर्ष में पूरा करने का… pic.twitter.com/QByhmeb2Uz
— Lucknow Development Authority (@LkoDevAuthority) March 6, 2026
लोगों की व्यावसायिक जरूरतें पूरी करने के लिए कैम्पस में ही कॉमर्शियल दुकानें भी बनेंगी। पार्क व्यू अपर्टमेंट्स का निर्माण 3 वर्ष में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है और 5 वर्ष के भीतर आवंटियों को फ्लैट का कब्जा प्रदान कर दिया जाएगा।
फ्लैट के लिए पंजीकरण कराने वाले आवेदकों को आवंटन के पश्चात 36 महीने की किश्तों में पूर्ण धनराशि जमा करानी होगी। 45 से 90 दिनों में पूर्ण धनराशि जमा करने पर 6 से 4 प्रतिशत की छूट मिलेगी।






