Make In India के 10 साल पूरे होने पर PM Modi ने दी बधाई, ‘बोले हम सब आत्मनिर्भर और विकसित भारत..,’ जानें डिटेल

Make In India

PM Modi

Make In India: MakeInIndia के आज दस साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को बधाई दी है। गौरतलब है कि बीते दस सालों में मेक इन इंडिया की मदद से कई लाख रोजगार पैदा हुए है। मालूम हो कि रक्षा से लेकर मेडिकल क्षेत्र तक भारत ने मेक इन इंडिया के तर्ज पर कई उपलब्धियां हासिल की है। MakeInIndia के तहत उद्यमियों को सशक्त बनाया गया है। आईए जानते है इन 10 सालों में MakeInIndia की बड़ी उपलब्धियां

MakeInIndia के 10 साल पूरे होने PM Modi ने दी बधाई

बता दें कि PM Modi ने बधाई देते हुए अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि “आज, हम 10YearsOfMakeInIndia मना रहे हैं। मैं उन सभी को बधाई देता हूं जो पिछले दशक से इस आंदोलन को सफल बनाने के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं। ‘मेक इन इंडिया’ हमारे देश को विनिर्माण और नवाचार का पावरहाउस बनाने के लिए 140 करोड़ भारतीयों के सामूहिक संकल्प को दर्शाता है। यह उल्लेखनीय है कि कैसे विभिन्न क्षेत्रों में निर्यात बढ़ा है, क्षमताओं का निर्माण हुआ है और इस प्रकार, अर्थव्यवस्था मजबूत हुई है। भारत सरकार हर संभव तरीके से ‘मेक इन इंडिया’ को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है। सुधारों में भारत की प्रगति भी जारी रहेगी। हम सब मिलकर एक आत्मनिर्भर और विकसित भारत का निर्माण करेंगे”!

MakeInIndia की 10 बड़ी उपलब्धियां

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल क्या कहा?

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने Make In India के 10 साल पूरे होने पर खुशी जाहिर की और अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि “PM Narendra Modi जी के नेतृत्व में भारत में मैन्युफैक्चरिंग को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने का सपना साकार हो रहा है। PLI योजना के तहत उद्योगों को प्रोत्साहन और रोजगार के लाखों अवसर उत्पन्न हुए हैं।

आज देश का निर्यात भी अभूतपूर्व रूप से बढ़ा है। 10YearsOfMakeInIndia की सफलता ने, न केवल देश के उद्योगों को वैश्विक पहचान दिलाई, बल्कि कोविड वैक्सीन के उत्पादन में भी भारत ने पूरी दुनिया को नेतृत्व प्रदान किया। रिकॉर्ड समय में जीवन रक्षक वैक्सीन के उत्पादन और निर्यात में भारत ने एक मिसाल कायम की”।

Exit mobile version