---Advertisement---

Namo Bharat Train: दिल्ली से मेरठ के बीच फर्राटा भरेगी रैपिड रेल, मेरठ समेत इन इलाकों में प्रॉपर्टी रेट में जबरदस्त बढ़ोतरी की उम्मीद; पढ़े पूरी रिपोर्ट

Namo Bharat Train: देश की पहली रैपिड रेल का रूट कंप्लीट हो चुका है, और 22 फरवरी को पीएम मोदी हरी झंडी दिखाने जा रहे है। यह रूट कई मायनों में गेमचेंजर साबित होने जा रहा है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: फ़रवरी 14, 2026 2:45 अपराह्न

Namo Bharat Train
Follow Us
---Advertisement---

Namo Bharat Train: देश की पहली रैपिड रेल का रूट कंप्लीट हो चुका है, और 22 फरवरी को पीएम मोदी हरी झंडी दिखाने जा रहे है। बता दें कि अभी नमो भारत ट्रेन दिल्ली के न्यू अशोक नगर से मेरठ साउथ के बीच चल रही है। लेकिन 22 फरवरी को इसका रूट कंप्लीट हो जाएगा। फिर यह ट्रेन सराय-काले खां से मोदीपुरम के बीच चलेगी। माना जा रहा है कि 82 किलोमीटर इस लंबे रूट के शुरू होने से मेरठ से तो कनेक्टिविटी बढ़ेगी ही, साथ ही रियल स्टेट, बिजनेस को भी एक नई गति मिलने की उम्मीद है। मालूम हो कि बड़ी संख्या में लोग मेरठ से दिल्ली काम के सिलसिले में आते है। माना जा रहा है कि इस रूट के शुरू होने से प्रॉपर्टी के दामों में जबरदस्त बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।

दिल्ली से मोदीपुरम के बीच होगा Namo Bharat Train का संचालन

मालूम हो कि अभी न्यू अशोक नगर से मेरठ साउथ तक नमो भारत ट्रेन का संचालन जारी है। वहीं 22 फरवरी से यह रूट कंप्लीट हो जाएगा। 82 किलोमीटर इस लंबा रूट कई मायने में गेमचेंजर साबित होने जा रहा है। यह ट्रेन 160 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से दौड़ती है। यानि दिल्ली से मेरठ की दूरी चंद मिनटों में पूरी हो सकेगी। जबकि अभी 2 से 3 घंटे का समय लग जाता है। लेकिन अब महज 55 से 60 मिनट में मेरठ से दिल्ली पहुंचा जा सकेगा। साथ ही लोगों को जाम की समस्या से भी निजात मिलेगा। इसके अलावा व्यवसाय के लिहाज भी मेरठ एक अहम शहर माना जाता है। यही कारण है कि व्यवसाय के लिहाज से यह रूट गेमचेंजर साबित होने जा रहा है।

नमो भारत ट्रेन चलने से प्रॉपर्टी रेट में बड़े उलटफेर की उम्मीद

दिल्ली-एनसीआर में प्रॉपर्टी के रेट में जबरदस्त बढ़ोतरी हो चुकी है। आलम यह है कि लोगों को घर नहीं मिल रहा है। यही कारण है कि लोग अब गाजियाबाद, मेरठ का रूख कर रहे है। वहीं नमो भारत ट्रेन के शुरू होने से मेरठ, और आसपास इलाकों में प्रॉपर्टी के रेट में जबरदस्त इजाफा हो सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि अब दिल्ली से मेरठ की सीधी कनेक्टिविटी हो गई है। जिसके बाद अब मेरठ से दिल्ली केवल 55-60 मिनट में पहुंचा जा सकेगा। ना कोई जाम का झंझट और ना ही घंटों इंतजार, यही कारण है कि अब लोग मेरठ और आसपास में अपना सपनों का घर बना सकेंगे। पहले दिल्ली से मेरठ जाना कठिन होता था और घंटों लग जाता था।

क्या होगा सराय काले खां से मोदीनगर का रूट

82 किलोमीटर इस लंब रूट पर कई करीब 15 स्टेशन शामिल रहेगा। जिसमे सराय काले खां, न्यू अशोक नगर, आनंद विहार, साहिबाबाद, गाजियाबाद, गुलधर, दुहाई, दुहाई डिपो स्टेशन, मुरादनगर, मोदीनगर साउथ, मोदीनगर नॉर्थ, मेरठ साउथ, शताब्दी नगर, बेगमपुल और मोदीपुरम शामिल है। यह ट्रेन 16 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से दौड़ती है। सबसे  खास बात है कि सराय काले खां  मेट्रो, रेलवे स्टेशन और बस अड्डा कनेक्ट करेगा। यानि एक ही जगह से देश के अन्य राज्यों से जा सकेंगे।

 

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

America-Iran War

अप्रैल 4, 2026

INS Aridhaman

अप्रैल 4, 2026

LPG Crisis

अप्रैल 4, 2026

Shreyas Iyer

अप्रैल 4, 2026

Nashik News

अप्रैल 4, 2026

US-Israel-Iran-War

अप्रैल 4, 2026