---Advertisement---

Noida International Airport को मिला ग्रीन सिग्नल! उद्घाटन को लेकर आ गया बड़ा अपडेट; खासियत जान रह जाएंगे दंग

Noida International Airport: कई महीनों से इंतजार कर रहे यात्रियों को जल्द खुशखबरी मिलने जा रही है। उद्घाटन को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मार्च 6, 2026 5:10 अपराह्न

Noida International Airport
Follow Us
---Advertisement---

Noida International Airport: कई महीनों से इंतजार कर रहे यात्रियों को जल्द बड़ी खुशखबरी मिलने जा रही है। दरअसल नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के संचालन को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (बीसीएएस) से सुरक्षा मंजूरी मिल गई है, जिससे परियोजना वाणिज्यिक सेवाओं की शुरुआत के करीब पहुंच गई है। माना जा रहा है कि अब डीजीसीए की तरफ से एयरपोर्ट को ग्रीन सिग्नल मिल सकता है। जिसके बाद पीएम मोदी कभी भी इस एयरपोर्ट का उद्घाटन कर सकते है। गौरतलब है कि यह एयरपोर्ट कई मायनों में एक गेमचेंजर साबित होने जा रहा है। जिससे बड़ी संख्या में लोगों को फायदा पहुंचने की उम्मीद है।

Noida International Airport को मिली ग्रीन सिग्नल

उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश के अवस्थी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए एक बड़ी उपलब्धि!

हवाई अड्डे ने प्रमुख सुरक्षा मानकों को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है और अब इसे हवाई अड्डा लाइसेंस की मंजूरी मिलने वाली है। मंजूरी मिलते ही, उड़ानें जल्द ही शुरू हो जाएंगी। उत्तर प्रदेश को वैश्विक विमानन केंद्र बनाने की दिशा में एक और मजबूत कदम”।

अधिकारियों के अनुसार, गुरुवार को दी गई मंजूरी में सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण तैयारियों के दस्तावेज शामिल होंगे, जिनमें सुरक्षा खतरों के लिए आकस्मिक प्रोटोकॉल, विमान जब्ती की स्थितियों के लिए आपातकालीन प्रक्रियाएं और सुविधा में संचालन को नियंत्रित करने वाली समग्र सुरक्षा योजना शामिल है।

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की खासियत

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट) भारत के सबसे बड़े और आधुनिक हवाईअड्डों में से एक बनने जा रहा है। यह उत्तर प्रदेश के जेवर (ग्रेटर नोएडा के पास) में बन रहा है। इसकी कुछ प्रमुख खासियतें –

पूरी तरह बनने पर इसमें 6 रनवे होंगे। 7–8 करोड़ यात्रियों प्रति वर्ष (फेज-वाइज बढ़ेगी)। इससे यह देश के सबसे बड़े एयरपोर्ट्स में शामिल होगा।

यह एयरपोर्ट इंटरनेशनल कार्गो ट्रांसपोर्ट के लिए भी बड़ा केंद्र बनेगा। एक्सपोर्ट-इम्पोर्ट और इंडस्ट्री को बड़ा फायदा मिलेगा।

माना जा रहा है कि इस एयरपोर्ट के शुरू होने से पश्चिमी यूपी के खई शहरों को जबरदस्त फायदा पहुंचने की उम्मीद है। जिसमे जेवर, सहरानपुर, ग्रेटर नोएडा, मेरठ समेत कई शहर शामिल है।

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 26 April 2026

अप्रैल 25, 2026

Punjab News

अप्रैल 25, 2026

Rain Alert 26 April 2026

अप्रैल 25, 2026

Bhagwant Mann

अप्रैल 25, 2026

कल का मौसम 26 April 2026

अप्रैल 25, 2026

Artificial Intelligence

अप्रैल 25, 2026