---Advertisement---

खुशखबरी! NPS Vatsalya Scheme के तहत अपने बच्चों का भविष्य करें सुरक्षित, यहां जानें इससे जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी

NPS Vatsalya Scheme: केंद्र सरकार समय- समय पर महिलाओं, पुरूषों, वरिष्ठ नागरिकों और बच्चों के लिए समय समय पर योजनाएं लाती रहती है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: सितम्बर 6, 2024 12:00 अपराह्न

NPS Vatsalya Scheme
Follow Us
---Advertisement---

NPS Vatsalya Scheme: केंद्र सरकार समय- समय पर महिलाओं, पुरूषों, वरिष्ठ नागरिकों और बच्चों के लिए कई प्रकार की योजनाएं लाती रहती है ताकि उनका भविष्य सुरक्षित रहे। इसी बीच केंद्र सरकार नेशन पेंशन सिस्टम यानि (एनपीएस) के तर्ज पर NPS Vatsalya Scheme अगले दो सप्ताह के भीतर लॉन्च करने वाली है। गौरतलब है कि आजकल बच्चों की पढ़ाई के खर्च से लेकर शादी तक, माता- पिता को काफी टेंशन रहती है। सरकार की तरफ से नाबालिगों के वित्तीय भविष्य के लिए यह काफी सरहानीय कदम माना जा रहा है। जानकारी के मुताबिक इस योजना को अगले 2 सप्ताह के अंदर शुरू किया जा सकता है। चलिए आपको बताते है इस योजना से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी।

क्या है NPS Vatsalya Scheme?

आपको बता दें कि एनपीएस वात्सल्य स्कीम नेशनल पेंशन सिस्टम यानि एनपीएस का एक संशोधित संस्करण है, जिसे विशेष रूप से नाबालिगों के लिए डिज़ाइन किया गया है। इस योजना के तहत, माता-पिता या अभिभावक अपने बच्चों के लिए एनपीएस खाता खोल सकेंगे और बच्चे के 18 वर्ष के होने तक नियमित योगदान कर सकेंगे। 18 साल पूरे होने के बाद खाता अपने आप एनपीएस में तब्दील हो जाएगा, और एनपीएस में मिलने वाली सभी सुविधा बच्चों के मिलेंगी।

NPS Vatsalya Scheme के फायदे

इस योजना के तहत माता पिता बचपन से ही अपने बच्चों के नाम से खाता खोल सकेंगे और तय राशि निवेश कर सकेंगे। 18 साल के बाद खाता रेगुलर एनपीएस अकाउंट की तरह वर्क करेगा। यानि इसमे बच्चे खुद भी निवेश कर सकेंगे और वह एक अच्छा- खासा फंड जमा कर पाएंगे। गौरतलब है कि एनपीएस पर सरकार द्वारा अच्छा ब्याज भी प्रदान किया जाता है। इसके अलावा इनकम टैक्स की धारी 80 सी के तहत 1.50 लाख रूपये तक की टैक्स में छूट भी प्रदान की जाती है।

बच्चों का भविष्य हो सकेगा सुरक्षित

NPS Vatsalya Scheme का उद्देश्य नाबालिगों को कम उम्र से ही अनुशासित बचत और निवेश की आदतों से परिचित कराकर वित्तीय साक्षरता को बढ़ावा देना है। बच्चों और उनके परिवारों को वित्तीय नियोजन के महत्व में शामिल करके, यह योजना लंबे समय के लिए धन प्रबंधन की मूलभूत समझ प्रदान करती है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CNG-PNG Price Hike

मई 30, 2026

PM Surya Ghar Yojana

मई 29, 2026

Noida International Airport

मई 28, 2026

Petrol Diesel Price Hike

मई 25, 2026

Marco Rubio

मई 24, 2026

Income Tax News

मई 23, 2026