---Advertisement---

ध्यान दें! इस तारीख को HDFC Bank की यूपीआई समेत कई सुविधा रहेगी बंद, जानें पूरी डिटेल

HDFC Bank: देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक एचडीएफसी बैंक के ग्राहक 13 जुलाई यूपीआई समेत कुछ सेवाओं का उपयोग नहीं कर पाएंगे।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जुलाई 2, 2024 6:03 अपराह्न

HDFC Bank
Follow Us
---Advertisement---

HDFC Bank: देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक एचडीएफसी बैंक ने अपने ग्राहकों को बड़ी जानकारी दी है। 13 जुलाई को एचडीएफसी ग्राहक यूपीआई समेत कुछ सेवाओं का उपयोग नहीं कर पाएंगे। आपको बता दें कि दरअसल एचडीएफसी बैंक 13 जुलाई को सिस्टम अपग्रेड करेगा, जिससे बैंक की यूपीआई सेवा भी अस्थायी रूप से प्रभावित होगी। साथ ही इस बीच ग्राहक अपना बैंक बैलेंस भी चेक नहीं कर पाएंगे।

HDFC Bank बैंक ने दी जानकारी

एचडीएफसी में ईमेल के माध्यम से जानकारी दी कि सुविधा को कम करने के लिए हमने इस अपग्रेड को दूसरे शनिवार, बैंक अवकाश के दिन निर्धारित किया है। फिर भी, हम आपको अपनी बैंकिंग गतिविधियों की पहले से योजना बनाने की सलाह देते हैं और आपके सहयोग की सराहना करते हैं क्योंकि हम आपको बेहतर सेवा देने के लिए अपने सिस्टम को बेहतर बनाते हैं।

यह सर्विस रहेगी बंद

जानकारी के मुताबिक, 13 जुलाई को सुबह 3:00 बजे से दोपहर 3:45 बजे तक और सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक UPI सेवा काम नहीं करेगी। संपूर्ण अपग्रेड अवधि के दौरान नेटबैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी। इसके अलावा अपग्रेड अवधि के दौरान आईएमपीएस, एनईएफटी, आरटीजीएस समेत सभी फंड ट्रांसफर मोड भी उपलब्ध नहीं होंगे।

यह सेवा रहेगी चालू

सिस्टम अपग्रेड अवधि के दौरान, ग्राहक अपने एचडीएफसी बैंक डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड का उपयोग करके किसी भी एटीएम से नकदी निकाल सकते हैं। वहीं, 12 जुलाई को शाम 7.30 बजे बैलेंस के आधार पर बैंक बैलेंस दिखाया जाएगा। इसके अलावा ग्राहक अपने एचडीएफसी बैंक डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल दुकानों पर स्वाइप मशीनों पर जारी रख सकते हैं। एचडीएफसी डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड से ऑनलाइन खरीदारी, पिन रीसेट करना या अन्य कार्ड गतिविधियां जारी रखी जा सकती हैं।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Income Tax News

जून 26, 2026

Venezuela Earthquakes

जून 26, 2026

India-US Trade Deal

जून 25, 2026

Varanasi Ropeway

जून 24, 2026

Noida International Airport

जून 23, 2026

Delhi News

जून 21, 2026