---Advertisement---

Petrol and Diesel Price: क्या बढ़ गए पेट्रोल-डीजल के दाम? जानिए अपने शहर का हाल

Petrol and Diesel Price: पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी हुई है या राहत मिली है? यहां जानिए पूरा अपडेट।

Avatar of Ravi Ranjan Raja

By: Ravi Ranjan Raja

Published: मार्च 18, 2023 6:15 पूर्वाह्न

Petrol and Diesel Price
Follow Us
---Advertisement---

Petrol and Diesel Price: तेल के दामों में पिछले कुछ महीनों में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है। पेट्रोल और डीजल के दाम जस के तस हैं। हालांकि, क्रूड ऑयल के दामों में बढ़ोतरी और गिरावट दोनों देखी जा रही है, लेकिन तेल के दामों पर इसका कोई असर देखने को नहीं मिल रहा है।

गौर हो कि अंतिम बार साल 2022 के अप्रैल महीने में पेट्रोल और डीजल के दामों (Petrol and Diesel Price) में इजाफा किया गया था। इसके बाद मई महीने में भारत सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर लगने वाले एक्साइज ड्यूटी में कमी की थी। मई 2022 के बाद ईंधन की कीमतों में तो बदलाव देखने को मिला लेकिन पेट्रोल-डीजल के दामों (Petrol and Diesel Price) में कोई बदलाव नहीं किया गया। पिछले कई महीनों से तेल के दाम स्थिर हैं। यहां जानिए देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत क्या हैं?

प्रमुख शहरों में तेल के दाम (Petrol and Diesel Price)

राज्यपेट्रोल (रुपए)डीजल (रुपए)
दिल्ली96.7289.62
कोलकाता106.0392.76
मुंबई106.3194.27
चेन्नई102.6394.24
बेंगलुरू101.9487.89
चंडीगढ़96.2084.26
हैदराबाद109.6697.82
जयपुर108.6293.84
पटना107.2494.04
नोएडा96.6589.82
गुरुग्राम97.0189.88

ये भी पढ़ें: इस साल लॉन्च होगी Hyundai Creta को कॉम्पटिशन देने वाली Tata Nexon CNG! मिल सकते हैं ये बेहतरीन फीचर्स

ऐसे पता करें तेल के रेट्स

तेल कंपनियां प्रतिदिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतें जारी करती है। अगर आप घर बैठे तेल के दाम जानना चाहते हैं तो इसके लिए आपको एक एसएमएस करना होगा। एक एसएमएस के जरिए आप तेल के दाम पता कर सकते हैं। आप अगर इंडियन ऑयल के ग्राहक हैं तो आप RSP <Dealer Code> लिखकर 9224992249 नंबर मैसेज कर दें। अगर आप BPCL के ग्राहक हैं तो आप RSP<Dealer Code> लिखकर 9223112222 पर एसएमएस कर दें। डीलर कोड आपको आधिकारिक वेबसाइट पर मिल जाएंगे।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Noida International Airport

अगस्त 11, 2026

Delhi Mumbai Expressway

अगस्त 11, 2026

Lucknow News

अगस्त 9, 2026

8th Pay Commission

अगस्त 9, 2026

8th Pay Commission

अगस्त 8, 2026

UPI Charges

अगस्त 8, 2026