---Advertisement---

Petrol and Diesel Price: गाड़ी की टंकी फुल कराने के लिए लगेंगे इतने रूपए, सुबह निकलने से पहले यहां चेक कर लें दाम

Petrol and Diesel Price: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। ऐसे में बढ़ती महंगाई के बीच आम लोगों को राहत की खबर सामने आई है। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तेल कंपनियां हर दिन सुबह अलग-अलग शहरों में पेट्रोल डीजल की कीमतों को जारी करती है। तेल ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: जनवरी 28, 2023 6:15 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Petrol and Diesel Price: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। ऐसे में बढ़ती महंगाई के बीच आम लोगों को राहत की खबर सामने आई है। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तेल कंपनियां हर दिन सुबह अलग-अलग शहरों में पेट्रोल डीजल की कीमतों को जारी करती है। तेल कंपनियों की ताजा अपडेट के अनुसार आज यानी 28 जनवरी को पेट्रोल-डीजल की कीमतों को स्थिर रखा गया है। सरकारी कंपनी द्वारा जारी किए गए अपडेट के अनुसार आज भी कोई फेरबदल देखने को नहीं मिली है, पेट्रोल डीजल की कीमतों में कोई भी बदलाव नहीं देखा गया है।

रोज सुबह 6 जारी होती है कीमतें

पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद पेट्रोल और डीजल के भाव दोगुने हो जाते है। तेल कंपनियां प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव करती है। ऐसे में अगर आप अपने घर में बैठे आसानी से पेट्रोल-डीजल की कीमतों को जानना चाहते हैं तो, तो इंडियन ऑयल के कस्टमर आरएसपी और अपने शहर का कोड लिखकर 92249 92249 नंबर पर और बीपीसीएल के कस्टमर आर एस पी व अपने शहर का कोड लिखकर 9223112222 नंबर पर एसएमएस भेज कर सारी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Also Read: Hindenburg Research की रिपोर्ट के बावजूद अडाणी समूह का FPO लांच, 20% तक गिरा कंपनी का शेयर, स्वामी ने भी साधा निशाना

शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

  • चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये प्रति लीटर तो डीजल 94.24रुपये प्रति लीटर है।
  • बंगलुरु में पेट्रोल 101.94 रुपये और डीजल 87.89 रुपये प्रति लीटर पर चल रहा है।
  • लखनऊ पेट्रोल 96.57 रुपये और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है।
  • उत्तर प्रदेश के नोएडा में पेट्रोल 96.57 रुपये और डीजल 89.96 रुपये प्रति लीटर की कीमत से बिक रहा है।
  • दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 96.72 रूपए प्रति लीटर है वहीं डीजल 89.62 रूपए प्रति लीटर पर बिक रहा है।
  • मुंबई में पेट्रोल डीजल की कीमतों की बात की जाए तो, पेट्रोल की कीमत 111.35 रूपए और डीजल की कीमत 97.28 रूपए है।
  • वेस्ट बंगाल की राजधानी कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल का दाम 106.03 रूपए जबकि डीजल का दाम 92.76 रूपए प्रति लीटर पर चल रहा है।

Also Read: दिल्ली और पंजाब के बाद अब Rajasthan में दिखेगा AAP का दम, सभी 200 सीटों पर चुनाव लड़ेगी पार्टी

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CPI Inflation

फ़रवरी 12, 2026

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026

Ganga Expressway

फ़रवरी 12, 2026

Elon Musk

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

Meerut News

फ़रवरी 12, 2026